श्री राम मंदिर के दर्शन को अयोध्या का सबसे सुंदर मार्ग धर्म पथ तैयार

Getting your Trinity Audio player ready...

Dharma Path Ayodhya : 500 वर्षों के संघर्ष का परिणाम स्वरूप अयोध्या में रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने वाले हैं। तथा 22 जनवरी 2024 को वो शुभ घड़ी की सबको अत्यंत प्रतिक्षा है। जिसके पश्चात समस्त विश्व के श्रद्धालुओं का आगमन अयोध्या में भारी संख्या में होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए अयोध्या आगमन के मार्ग तथा श्रद्धालुओं के दर्शन को सुगम बनाने के लिए मंदिर तक के पहुँच मार्ग को सुदृढ किया जा रहा है।

Dharma Path Ayodhya
Dharma Path Ayodhya

Dharma Path Ayodhya : आगे बढ़ने से पहले हम आपको मानचित्र की सहायता से इस परियोजना की जानकारी देते हैं। बता दें कि रामलला के दर्शन को आने वाले भक्तों की सुविधाओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राममंदिर से जुड़ी सभी पहुंच मार्गों को विकसित किया जा रहा है। जिनमें है राम पथ, जन्मभूमि पथ, धर्म पथ तथा भक्ति पथ।

बता दें कि अयोध्या के नया घाट लता मंगेशकर चौक से आरंभ होकर यह पथ हाईवे तक लगभग 1.5 किलोमीटर लंबा है। जिसे की वर्तमान समय में अयोध्या का सबसे सुंदर मार्ग के रूप में तैयार किया जा रहा है।

Read Also
अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन का अद्भुत मार्ग हुआ तैयार, मिलेगा रामायण कालीन अनुभव

भारत का सबसे आधुनिक रेलवे स्टेशन हुआ तैयार, PM Modi इस दिन करेंगे उद्घाटन

तथा वर्तमान में फोरलेन वाले इस मार्ग को भविष्य में आठ लेन का किया जाना भी प्रस्तावित है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव बना लिया गया है, जिस पर शासन को निर्णय लेना है। विस्तार के पश्चात धर्मपथ रामनगरी का पहला आठ लेन वाला प्रमुख मार्ग होगा।

धर्म पथ पर वाहनों के आवागमन के लिए नौ-नौ मीटर चौड़े फोरलेन मार्ग हैं। नए प्रस्ताव में इन मार्गों के दोनों ओर सात-सात मीटर चौड़े मार्गों के निर्माण की योजना है। लोनिवि से जुड़े एक अभियंता के अनुसार धर्म पथ के विस्तार से जुड़ी इस योजना के पीछे प्रशासन की मंशा भविष्य में वाहनों का दबाव बढ़ने एवं मेला आदि जैसे अवसरों पर यातायात को निर्बाध बनाए रखने की है।

Dharma Path ayohdya
Dharma Path Ayohdya

यह भी बता दें कि धर्म पथ को राममंदिर तक पहुंचाने वाले वीवीआईपी मार्ग के रूप में विकसित किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग एवं विकास प्राधिकरण संयुक्त रूप से इस मार्ग का कायाकल्प कर रहे हैं। एनएच-27 पर रामघाट होते हुए लता चौक तक 1.5 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को आकर्षण बनाने के कई प्रबंध किए जा रहे हैं।

सबसे आकर्षक होंगे प्रवेश द्वार के शीर्ष पर विराजमान सूर्यदेव। जी हां, रामायण के प्रसंग जीवंत करती दीवारें एवं हरियाली से आच्छादित डिवाइडर के साथ इस मार्ग का प्रवेश द्वार भी काफी आकर्षक होगा। रथ पर सवार सूर्यदेव प्रवेश द्वार के शीर्ष पर विराजमान होंगे। फाइबर रिइंफोर्सड प्लास्टिक(एफआरपी) से निर्मित सूर्यदेव की अनुकृति भी यहां पहुंच गई हैं। एफआरपी का वजन कम होता है, परंतु यह बहुत मजबूत होती है। दीवार पर रामायण के प्रसंग उकेरने एवं सूर्यदेव की प्रतिमा युक्त प्रवेश द्वार का निर्माण विकास प्राधिकरण करवा रहा है।

Read Also
राम मंदिर से पहले तैयार हुआ विश्व का सबसे बड़ा महामंदिर – Swarved Mahamandir

आ गई वो शुभ घड़ी रामलला होंगे विराजमान – Ayodhya Ram Mandir

अधिक जानकारी हेतु बता दें कि लोनिवि प्रांतीय खंड की देखरेख में मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले इस मार्ग पर निर्माण एवं सुंदरीकरण से जुड़े कार्य पूर्ण लिए जाएंगे।

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसी बीच अयोध्या में धर्म पथ पर ‘सूर्य स्तंभ’ स्थापित किया जा रहा है। अयोध्या के धर्म पथ पर आरंभ और समापन बिंदु के बीच नियमित दूरी पर सूर्य स्तंभ स्थापित किया जा रहा है। जिसकी निकटतम दृश्य हम आपको दर्शा रहे हैं।

Read Also
CM योगी का स्वप्न हुआ साकार, माँ विंध्यवासिनी धाम ने लिया भव्य आकार

ऐसे होंगे अयोध्या में रामलला, श्री राम मंदिर की आई शुभ घड़ी

बता दें कि जन्मभूमि पथ व भक्ति पथ के ही प्रकार से धर्म पथ का निर्माण कार्य भी उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित है। इस मार्ग पर 1.5 मीटर का कोरीडोर भी बनाया जा रहा है।

वर्तमान परिस्थिति की जानकारी देने हेतु आपको एक्सक्लूसिव ग्राउंड जीरो की छवि दर्शाते हुए बता दें की वर्तमान समय इस पथ को बनाने के साथ साथ संवारने के लिए भी श्रमिक लगे हुए हैं। जो शेष कार्यों को तीव्रता से संपन्न करने में जुटे हुए हैं।

Dharma Path ayohdya
Dharma Path Ayohdya

जानकारी हेतु बता दें कि यहां पर मार्ग के दोनों ओर सुंदर पाथवे पर कंक्रीट की ढलाई के अपरांत कॉबल स्टोन की रंगीन आकृति का निर्माण किया जा रहा है जो अत्यंत आकर्षक प्रतीत हो रहा है। इसमें भूरे और पीले रंग का पत्थर लगाया जा रहा है।

सबसे महत्वपूर्ण की मार्ग के दोनों ओर किनारों पर रामायण के प्रसंगों की झांकी ऊंकेरी जा रही है। जिससे दर्शनार्थीयों को अयोध्या में प्रवेश करते ही रामायण कालीन अनुभूति होगी और भक्ति मय वातावरण का निर्माण होगा।

Read Also
बन रहा है वाराणसी का अपना रामपथ Sandaha Kachahari Fourlane Road

इस दिन नहीं होगी अयोध्या में राम लला के दर्शन Ayodhya Ram Mandir

रामराज की तरह सज रही अयोध्या जहां प्रवेश करते ही सनातन संस्कृति के रंग में श्रद्धालु डूब रहे है। इस समय धर्म पथ अपने अंतिम स्वरूप में आती दिखाई दे रहीं है। सड़कों के किनारे लग रहे सूर्य स्तंभ भगवान राम के सूर्यवंशी होने के प्रतीक को दर्शाते हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, धर्म पथ के सड़कों के किनारों पर दीवार बन रही है जिस पर रामायण काल के प्रसंगों को दर्शाया जा रहा है। दीवारें टेराकोटा फाइन क्ले म्यूरल कलाकृतियों से सजी होंगी जो त्रेतायुग का स्मरण कराएंगी। वहीं अयोध्या में अब रंग रोगन, साफ सफाई और कलाकृति का काम हर ओर प्रतीत हो रहा है।

बता दें कि अयोध्या में धर्म पथ पर स्थापित करने के लिए सात घोड़ों वाले रथ पर सवार सूर्य देव की फाइबर निर्मित विशालकाय प्रतिमा का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है। कुछ ही दिनों में ये प्रतिमा बनकर तैयार हो जाएगी।

Ayodhya ROad widening Project
Dharma Path Ayohdya

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप अयोध्या में विकास कार्य तेजी से चल रहा है। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इससे पहले कार्यान्वयन एजेंसियां विभिन्न योजनाओं को पूरा करने में जुटी हैं।

इसके बन जाने से जन्मस्थान जाने वाले श्रद्धालुओं को भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे सीधे मंदिर तक पहुंच सकेंगे। इस रूट की विशेष बात यह है कि यह अयोध्या के प्रसिद्ध नया घाट से होकर गुजरेगा, जिससे श्रद्धालु सरलता से राम की पैड़ी के दर्शन कर सकेंगे।

Read Also
PM Modi देंगे अयोध्या को इतिहास में सबसे बड़ी सौगात

अयोध्या को मिली उत्तर भारत की पहली बड़ी सौगात

यह भी बता दें कि इसी मार्ग पर अयोध्या का राम हाल्ट स्टेशन भी पड़ता है जिसके पुनर्विकास का कार्य भी संचालित है जिसकी विस्तृत जानकारी हम आपको अगली वीडियो में देंगे।

राम मंदिर के निर्माण के साथ – साथ अयोध्या के विकास के लिए प्रदेश सरकार कोई कोर- कसर नहीं छोड़ रही है। अयोध्या को दिव्य और भव्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। केवल मंदिर ही नहीं अपितु अयोध्या को सम्पूर्ण रूप से विकसित करने और जनता को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। सरकार की मंशा है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या को ढेर सारी सौगातें प्रदान की जायें।

Dharma Path ayohdya
Surya Stambh Ayodhya

महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या का दौरा करेंगे। पीएम मोदी अयोध्या एयरपोर्ट के समीप में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। साथ ही पीएम मोदी अयोध्या एयरपोर्ट और अयोध्या रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे और कई ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाएंगे। इसके अतिरिक्त राम मंदिर मार्गों का भी लोकार्पण करेंगे।

योगी सरकार की मंशा है कि जनवरी के प्रथम सप्ताह तक मंदिर का उद्घाटन हो जाए और देश और विश्व के श्रद्धालु यहां अपने आराध्य के दर्शन कर सकें। इसके लिए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन समेत अनेक कनेक्टिविटी का विस्तार हो रहा है। जिनकी नवीन जानकारी हमारे चैनल पर उपलब्ध है।

Ram Mandir Ayodhya
Ayodhya Ram Mandir

मित्रों इस प्रकार से उत्कृष्ट वीडियो बनाने का एकमात्र हमारा उद्देश्य है कि देश हो रही विकास कार्यों की जानकारी आपतक सही स्वरूप में पहुंचे। जिसके लिए हम यह सभी कार्य केवल अपने दम पर स्वेच्छा से कर रहे हैं। इसलिए आपका सहयोग व समर्थन अत्यंत आवश्यक है। आप हमें आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं तथा वीडियो को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करके वैचारिक सहयोग भी कर सकते हैं।

मित्रों यदि वीडियो में दी हुई धर्म पथ निर्माण की जानकारी आपको पसंद आई हो तो वीडियो को लाइक कर कमेंट बाॅक्स में जय श्री राम अवश्य लिखें एवं यदि कोई सुझाव हो वह भी बताएं, इसके अतिरिक्त यदि आप नए दर्शक हैं अथवा अभी आपने चैनल सब्सक्राइब नहीं किया है तो हमारे मनोबल में वृद्धि करने के लिए चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।

अधिक जानकारी के लिए वीडियोदेखें:-

video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *