अयोध्या क्रूज के बाद अब टेंट सिटी ने पकड़ी रफ़्तार

Getting your Trinity Audio player ready...

Ayodhya Tent City : अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं की दृष्टि से कार्य आरंभ हो गया है। इस क्रम में वाराणसी की ही प्रकार से अब अयोध्या में भी टेंट सिटी निर्माण ने पकड़ी रफ्तार।

Ayodhya Tent City
Ayodhya Tent City(File)

Ayodhya Tent City : अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं की दृष्टि से कार्य आरंभ हो गया है। इसी क्रम में वाराणसी की ही प्रकार से अयोध्या में भी टेंट सिटी बनाई जाएगी। इसका निर्माण भी आरंभ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रीरामजन्म भूमि के पीछे परिक्रमा मार्ग पर ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा से सटी नजूल भूमि पर अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा अनुबंधित एजेंसी प्रवेग प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद ने टेंट सिटी का निर्माण आरंभ कर दिया है।

बता दें कि इसी प्रावेग कंपनी को ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी टेंट सिटी बसाने का दायित्व मिला है जिसके अंतर्गत पिछले वर्ष से वाराणसी टेंट सिटी की सेवा काशीवासियों को मिल रही है जिसकी जानकारी हमने आपको पहले भी दिया था।

Read Also
अब होगा राम की पैड़ी अयोध्या का कायाकल्प

मुंबई हैदराबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की महत्वपूर्ण जानकारी

एजेंसी के स्थानिक अभियंता के अनुसार यहां अत्याधुनिक सुविधायुक्त वातानुकूलित डबल बेड के तीस कमरों का निर्माण किया जाएगा। बताया गया कि प्रयागराज के महाकुंभ क्षेत्र में बसाई गयी टेंट सिटी की तर्ज पर ही इन कमरो का स्ट्रक्चर बनाया जाएगा। इसके साथ पीने के पानी के लिए आर ओ प्लांट स्थापित कर आपूर्ति दी जाएगी और टायलेट की सुविधा के लिए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जाएगा। एजेंसी को दस वर्ष के लिए अनुबंधित किया गया है और यही एजेंसी कमरों की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग भी करेगी। एजेंसी का आफिस भी उसी स्थान पर बनाया जाएगा।

अधिक जानकारी हेतु बता दें कि श्रीरामजन्म भूमि में विराजमान रामलला का दिव्य मंदिर आकार ग्रहण करता जा रहा है। भूतल पर सुपर स्ट्रक्चर का निर्माण पूरा होने के पश्चात प्रथम तल का निर्माण भी पूरी गतिशीलता से आगे बढ़ रहा है। वहीं परिसर की अन्य परियोजनाओं पर भी कार्य संचालित है।

Ayodhya Cruise Jatayu
Ayodhya Cruise Jatayu

बता दें कि भगवान राम की नगरी सज रही है। हजारों करोड़ों रुपए की परियोजनाएं इन दिनों रामनगरी में परवान चढ़ रही है। पिछली वीडियो में हमने आपको बताया था कि किस प्रकार से अयोध्या के राम की पैड़ी(Ram ki Paidi) का कायाकल्प करने की तैयारी है। वहीं लगभग 32,000 करोड़ रुपए की लागत से अयोध्या में इन दिनों परियोजनाएं आकार ले रही है। योगी सरकार का स्वप्न है कि अयोध्या धार्मिकता के साथ-साथ विश्व की सबसे बड़ी पर्यटन नगरी के रूप में भी पहचानी जाए। अयोध्या में चल रही विकास की योजनाओं की मॉनेटरी स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक कर रहे हैं।

बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अयोध्या के कमिश्नर और डीएम अयोध्या के विकास को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष प्रस्तुत हुए थे। लगभग 2 घंटे मंथन हुआ, आखिर कैसे अयोध्या स्वच्छ और सुंदर बने। कैसे पर्यटन अथवा धार्मिक की दृष्टि से विश्व के मानचित्र पर स्थापित हो। इन सभी बिंदुओं को लेकर गहन अध्ययन किया गया है।

Read Also
सम्पूर्ण विश्व को जगायेगा अयोध्या का रामलला मंदिर

ये है नया महाकाल लोक – Hanuman Lok

भगवान राम की नगरी विश्व स्तरीय पर्यटन के रूप में भी जानी और पहचानी जाएगी। इसके लिए पर्यटन की सुविधा को भी विकसित किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत लगभग 320 करोड़ रुपए की लागत से अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Ayodhya Airport) लगभग बनकर तैयार हो रहा है। रामलला के विराजमान होने से पहले राम भक्त पूरे देश से सीधे हवाई यान के माध्यम से धर्मनगरी अयोध्या पहुंच सकेंगे।

इसके अतिरिक्त लगभग 219 करोड़ की लागत से अंतर राजकीय बस स्टैंड भी बनकर तैयार हो गया है तो दूसरी ओर अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन (Ayodhya Railway Station) का भी निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है। जिसकी जानकारी भी हमने आपको दिया था। इसके साथ अयोध्या के चारों ओर सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। राम मंदिर तक जाने के लिए तीन पथ बनाए जा रहे हैं जो दिसंबर माह तक पूरा हो जाएगा।

Ayodhya Tent City
Ayodhya Tent City

यही नहीं योगी सरकार ने इन दिनों अयोध्या को अपनी प्राथमिकताओं में रखा है। भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के पहले अयोध्या न केवल धार्मिकता के साथ अपितु पर्यटन की दृष्टि से भी अयोध्या विश्व के मानचित्र पर नजर आएगी। पर्यटन विभाग के अनुसार जब भगवान राम अपने भव्य महल में विराजमान हो जाएंगे तो प्रतिदिन लाखों की संख्या में राम भक्त अयोध्या आएंगे।

उनके ठहरने के लिए अयोध्या में लगभग 25 लग्जरी और फाइव स्टार होटल भी बनाए जाने की योजना है। जिसको बनाए जाने की स्वीकृति भी मिल चुकी है।

Read Also
शुरू हुआ श्री राम की 108 फीट ऊँची प्रतिमा का निर्माण

विश्व के सबसे बड़े हेरिटेज कॉरिडोर का निर्माण अब अंतिम छोर पर

इसके अतिरिक्त अयोध्या में अब रामलला के दर्शन आप जटायु क्रूज (Ayodhya Cruise Jatayu) से भी कर सकते हैं। दुबई से तैयार होकर यह क्रूज अब अयोध्या पहुंच गया है। सरयू नदी में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए क्रूज के संचालन का निर्णय लिया गया है। क्रूज का नाम भगवान राम के सहायक रहे पक्षीराज जटायु के नाम पर रखा गया है। इस क्रूज पर एक बार में 100 लोग यात्रा कर सकते हैं। क्रूज लगभग 18 किलोमीटर की यात्रा कराएगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन इस क्रूज का उद्घाटन हो रहा है। अर्थात 7 सितंबर से इस क्रूज का संचालन सरयू नदी में आरंभ हो गया है।

सरयू नदी में 8 सितंबर से विधिवत क्रूज सेवा की आरंभ होगा। इसमें नीचे दो कंपाउंड बने हुए हैं। इसमें 35-35 लोग बैठ सकेंगे। छत पर 20-20 लोगों के खड़े होने की व्यवस्था है। जटायु क्रूज की विशेषता यह है कि यह कम पानी में भी सरलता से चल सकती है। यह 3 से 4 फीट पानी में भी तैर सकता है। इस कारण इसके कहीं पर फंसने की संभावना नहीं रहेगी। इसकी डबल इंजन काफी शक्तिशाली है।

Ayodhya Airport
Ayodhya Airport

जटायु क्रूज पर अयोध्या की पौराणिकता का आनंद लेने के लिए लोगों को 300 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। माना जा रहा है कि राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के पश्चात अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी होगा। इससे क्रूज सेवा लाभ में रह सकती है।

मित्रों हम आशा करते हैं कि आपको अयोध्या टेंट सिटी परियोजना की जानकारी पसंद आई होगी, तो कमेंट बाॅक्स में जय श्री राम अवश्य लिखें एवं यदि कोई सुझाव हो वह भी बताएं।

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें:-

video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *