मुंबई हैदराबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की महत्वपूर्ण जानकारी

Getting your Trinity Audio player ready...

Mumbai Hyderabad Bullet Train : देश के विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री के गृह राज्य के अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन के पश्चात हैदराबाद-मुंबई रूट पर भी बुलेट ट्रेन चलने वाली है। रेलवे ने इसपर आरंभिक सर्वे भी करवा लिया है।

Mumbai Hyderabad Bullet Train
Mumbai Hyderabad Bullet Train

Mumbai Hyderabad Bullet Train : भारत में जब बुलेट ट्रेन चलाने की योजना बनी तो इसमें सर्वप्रथम मुंबई से लेकर करणावती तक अर्थात वर्तमान के अहमदाबाद को चुना गया था। तथा इसी के साथ देश में और भी कई प्रमुख नगरों को बुलेट ट्रेन की सुविधा प्रदान करने के लिए लगभग 7 और मार्गों पर बुलेट ट्रेन चलाने का निर्णय हुआ।

इनमें मुंबई-अहमदाबाद के साथ ही दिल्ली-वाराणसी (865 किलोमीटर) दिल्ली-अहमदाबाद (886 किलोमीटर), मुंबई-नागपुर (753 किलोमीटर), मुंबई-हैदराबाद , (711 किलोमीटर), चेन्नै-मैसूर, (435 किलोमीटर), दिल्ली-अमृतसर (459 किलोमीटर), तथा वाराणसी हावड़ा (765 किलोमीटर) सम्मिलित हैं।

आइए अब आपको मुंबई हैदराबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की जानकारी देते हैं।

Read Also
अब होगा वाराणसी के नए युग का आरम्भ – Varanasi New Township Project

चोरी छिपे PM मोदी की वाराणसी को मिली बड़ी सौगात – Varanasi Inner Ring Road

बता दें कि मुंबई हैदराबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर लगभग 711 किलोमीटर लंबा है। मुंबई-हैदराबाद हाई-स्पीड रेल को शॉर्ट फाॅर्म में (M H H S R बुलेट ट्रेन) परियोजना भी कहते हैं। जो मुंबई, को हैदराबाद से जोड़ेगी। 711 किलोमीटर लंबा मुंबई-हैदराबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर मुंबई को पुणे के रास्ते हैदराबाद से जोड़ेगा।

इस परियोजना में कुल 11 स्टेशनों को बनाया जाना‌ है जिनके नाम हैं।

1. नवी मुंबई
2. लोनावाला
3. पुणे
4. बारामती
5. कुरकुंब (दौंड)
6. अकलुज
7. पंढरपुर
8. शोलापुर
9. कालाबुरागी (गुलबर्गा),
10. विकाराबाद और
11. हैदराबाद

Bullet Train in India
Bullet Train in India

मुंबई हैदराबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की अधिक जानकारी देते हुए बता दें कि मुंबई-पुणे-हैदराबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्‍ट के लिए LiDar सर्वे हो चुका है और सर्वे करने के पश्चात डीपीआर तैयार हुआ है। सर्वे की लिए एरियल LiDar और इमेजरी सेंसर से लैस एयरकाफ्ट का प्रयोग किया गया था।

इस परियोजना में महत्वपूर्ण यह है कि इस प्रोजेक्‍ट का टर्मिनल स्‍टेशन नवी मुंबई में बन सकता है। इसे यहां बन रहे इंटरनैशनल एयरपोर्ट से लिंक करने की भी योजना है। साथ ही इसे नवी मुंबई मेट्रो से भी जोड़ा जाएगा ताकि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक तक कनेक्टिविटी मिल सके।

Read Also
खुशखबरी : प्रयागराज रोपवे परियोजना ने पकड़ी रफ़्तार

CM योगी की नई ताकत बनेगा Ganga Expressway

मुंबई से हैदराबाद की दूरी लगभग 711 किमी है। इस रेलवे लाइन के लिए अलग से ट्रैक बिछाया जाएगा। इसे केंद्र, राज्य और पीएमआरडीए ने स्वीकृति भी दे दी है। इसके अतिरिक्त इसे पीएमआरडीए की विकास योजना में भी सम्मिलित किया गया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना हाई-स्पीड रेलवे लाइन और हाइपरलूप रूट लगभग 70% एक जैसे हैं। इसलिए, हाइपरलूप परिवहन परियोजना की संभावना कम हो गई।

मुंबई हैदराबाद बुलेट ट्रेन के रूट के आरंभिक बिंदु की जानकारी देने हेतु बता दें कि लाइन के मुंबई छोर पर, लाइन का नया सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर ठाणे या उसके आसपास से आरंभ होने और 508.17 किमी मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के पैकेज C3 से आरंभ होने की आशा है।

रेल मंत्रालय ने देश भर में आठ हाई स्पीड बुलेट ट्रेन कॉरिडोर और उनमें से एक पर मुंबई-पुणे-हैदराबाद हाई स्पीड बुलेट ट्रेन परियोजना का प्रस्ताव दिया है।

Mumbai Ahmedabad Bullet Train
Mumbai Hyderabad Bullet Train

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) को मुंबई और हैदराबाद के बीच प्रस्तावित हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का दायित्व दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, मुंबई-पुणे-हैदराबाद हाई स्पीड रेल परियोजना के लिए 1,198 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की आवश्यकता होगी। प्रारंभिक योजना 11 स्टेशनों पर ठहराव के साथ दस डिब्बों में 750 यात्रियों की यात्रा की सुविधा प्रदान करना है ।।

जानकारी के लिए बता दें कि इस बुलेट ट्रेन की अधिकतम गति होगी 350 kmph

Read Also
वाराणसी के विकास को मिली नई संजीवनी – Kashi Railway Station Redevelopment

ये है नया महाकाल लोक – Hanuman Lok

परिचालन गति 320 kmph

औसत गति 250 kmph होगी तथा इसका 

ट्रैक गेज 1435mm एवं एक ट्रेन में यात्रियों के बैठने की क्षमता 750 होगी।

अभी तक, हैदराबाद से मुंबई तक ट्रेन यात्रा में लगभग 12-14 घंटे लगते हैं। सड़क यात्रा में भी लगभग 700 किमी की दूरी तय करने में इतना ही समय लगता है। दोनों नगरों के मध्य क्षेत्रफल की दूरी लगभग 621 किमी है। एक परियोजना लागू होने पर, कुल यात्रा का समय तीन घंटे तक कम हो जाएगा।

मुंबई – हैदराबाद एचएसआर किराया (कीमतें)

Bullet Train
Bullet Train

किराया संरचना को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है, परंतु भारतीय रेलवे की वर्तमान सेवा पर प्रथम श्रेणी के एसी किराए का 1.5 गुना होने की आशा है। लाइन की आधिकारिक किराया संरचना, कीमतों और नियमों को वाणिज्यिक संचालन की आरंभ के लगभग अंतिम रूप दिए जाने की आशा है।

महत्वपूर्ण है कि देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना मुम्बई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (एमएएचएसआर) पर निर्माण कार्य तीव्र गति से संचालित है। और इस क्रम में दक्षिण गुजरात में वलसाड जिले की औरंगा नदी पर पांचवा पुल भी तैयार हो गया है। यह पुल वापी और बिलीमोरा एचएसआर स्टेशन के बीच में करीब 320 मीटर लंबाई का है। इसके पहले पार, पूर्णा, मिंढोला और अंबिका नदी पर चार पुल तैयार किए जा चुके हैं।

Read Also
सम्पूर्ण विश्व को जगायेगा अयोध्या का रामलला मंदिर

शुरू हुआ श्री राम की 108 फीट ऊँची प्रतिमा का निर्माण

यह पुल 8 फुल स्पैन बॉक्स गर्डर्स से बनाया गया है। हर स्पैन बॉक्स गर्डर 40 मीटर का है। पियर्स की ऊंचाई 20 से 26 मीटर है। इसमें 5 मीटर व्यास के 7 गोलाकार पिलर व 5.5 मीटर व्यास के 2 गोलाकार पिलर हैं। यह पुल वापी और बिलीमोरा के बीच हैं। एमएएचएसआर कॉरिडोर, बुलेट ट्रेन रूट पर कुल 24 पुल हैं। इसमें 20 गुजरात और बाकी 4 पुल महाराष्ट्र में होंगे। सबसे पहले पार नदी पर पुल तैयार किया गया था। इसके पश्चात नवसारी जिले में एक माह में तीन पुल तैयार हुए। गुजरात में सबसे लंबा पुल नर्मदा नदी पर 1.2 किमी का बनाया जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र में 2.28 किमी का सबसे लंबा पुल वैतरणा नदी पर बनेगा।

यह भी महत्वपूर्ण है कि मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के अतिरिक्त अन्य रूटों पर सर्वे आदि का कार्य तो तीव्रता से हुआ परंतु सर्वे के पश्चात कहीं ना कहीं परियोजना में शीथिलता देखने को मिल रही है चाहे वो दिल्ली वाराणसी बुलेट ट्रेन परियोजना हो अथवा वाराणसी हावड़ा बुलेट ट्रेन परियोजना। अब देखना यह होगा कि देश में विकास की गति का जो स्वप्न देखा जा रहा है वो वैश्विक स्तर पर भारत को अपने उचित स्थान पर आने के लिए कितना और विलंब के साथ आएगा।

Bullet Train
Bullet Train

मित्रों उपरोक्त दी गई मुंबई हैदराबाद बुलेट ट्रेन की जानकारी पसंद आई हो तो कमेंट बाॅक्स में हर हर महादेव लिखें। हम आगे भी ऐसी जानकारी आपतक पहुँचाते रहेंगे।

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें:-

video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *