त्रेतायुगीन बन रहा है राम मंदिर दर्शन मार्ग – Ram Janmbhoomi Path Ayodhya

Getting your Trinity Audio player ready...

Ram Janmbhoomi Path Ayodhya : जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अयोध्याजी की पावन धरा पर वर्तमान समय में भगवान श्री राम चंद्र के भव्य मंदिर के निर्माण हो रहा है तथा इसी के साथ अयोध्या आगमन के मार्ग तथा श्रद्धालुओं के दर्शन को सुगम बनाने के लिए मंदिर तक के पहुँच मार्ग को सुदृढ किया जा रहा है।

Ram Janmbhoomi Path Ayodhya
Ram Janmbhoomi Path Ayodhya

Ram Janmbhoomi Path Ayodhya : बता दें कि रामलला के दर्शना को आने वाले भक्तों की सुविधाओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राममंदिर से जुड़े सभी पहुंच मार्गों को विकसित किया जा रहा है। जिनमें सआदत गंज लेकर नयाघाट अयोध्या तक राम पथ, रेलवे स्टेशन के समीप बिरला धर्मशाला से आरंभ होकर श्री राम मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग जन्मभूमि पथ तथा श्रृंगार घाट से हनुमान गढ़ी होते हुए श्री राम मंदिर तक पहुंचने वाला मार्ग भक्ति पथ आदि सम्मिलित हैं।

इनमें सबसे महत्वपूर्ण जन्मभूमि पथ की विशेष जानकारी देने हेतु बता दें कि बिरला धर्मशाला से लेकर श्री राम मंदिर तक 566 मीटर लंबा रामजन्मभूमि पथ पर अतिरिक्त सुविधाओं को प्रदान करने हेतु निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इसके पहले 30 जुलाई को ही मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए समर्पित किया जा चुका है। परंतु छतरी व साइड वॉल को बनाने का कार्य यहां पर किया जा रहा है इस कारण से पुनः निर्माण कार्य संचालित है इस मार्ग पर।

Read Also
भूल जाओ अयोध्या राम पथ, अब है लक्ष्मण पथ की बारी

यूपी वालों को एक और रिंग रोड की मिली बड़ी खुशखबरी Kanpur Ring Road
अधिक जानकारी हेतु बता दें कि संपूर्ण 566 मीटर में नापी से 390 मीटर लम्बाई में मार्ग की चौड़ाई 30 मीटर तथा शेष भाग में 24 मीटर है। मार्ग पर 7 मीटर चौड़ाई में बिटुमिन्स मार्ग के साथ एवं 15 मीटर व 10 मीटर चौड़ाई में पैदल पथ का निर्माण किया गया है।

आपको हम इस मार्ग पर हो रहे निर्माण कार्य की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट के अंतर्गत वर्तमान परिस्थिति की जानकारी देने हेतु बता दें कि जन्मभूमि पर आकार ले रहे भव्य राम मंदिर के बीच लगभग 40 करोड़ की लागत से श्रीराम जन्मभूमि पथ का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा इस मार्ग का निर्माण किया गया है। इस समय जन्मभूमि मार्ग पर भव्य इंट्री गेट बनवाया जा रहा है और मार्ग पर कैनोपी का भी निर्माण कार्य संचालित है। इसके लिए रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को दायित्व सौंपा है।

Ram Janmbhoomi Path Ayodhya
Ram Janmbhoomi Path Ayodhya

उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम अयोध्या इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुसार जन्मभूमि पथ पर 32 करोड़ 29 लाख 15 हजार रूपये की लागत से भव्य प्रवेश द्वार और कैनोपी का निर्माण कार्य संचालित है। जिसमें 31 करोड़ 51 लाख 60 हजार रूपये का सिविल वर्क और 77 लाख 55 हजार रूपये से इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल कार्य हो रहा है।

अधिक जानकारी हेतु बता दें कि इस मार्ग को सुंदर बनाने के लिए खूबसूरत डिजाइन की टाइल्स, डिजाइन स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। यह पथ बिड़ला मंदिर के आगे सुग्रीव किला और अमांवा मंदिर को जोड़ते हुए राम जन्मभूमि मंदिर को जोड़ता है। इस पथ से गुजर रहे यात्रियों को रामायणकाल की अनुभूति हो इस भावना के साथ निर्मित किया गया है।

Read Also
भूल जाओ बनारस के घाट, अब नया सुपर घाट जुड़ा सीधा आसमान से

राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम ही नहीं भक्तों को होंगे इनके भी दर्शन

इसके अतिरिक्त आपको हम बता दें कि जन्मभूमि पथ पर निर्माणाधीन केनोपी (छतरी) के विषय को लेकर राजकीय निर्माण निगम व टीईसी के द्वारा कार्य संचालित है। यहां केनोपियों के फाउंडेशन की प्लेटें व बोल्ट यहां आदि आए थे। और उन्हें राफ्ट पर लगाने के पश्चात फाउंडेशन की बैंक फिलिंग करने के पश्चात आगे का कार्य हुआ। जन्मभूमि पथ तीर्थ क्षेत्र कार्यालय से लेकर बैगेज स्कैनर के मध्य 190 मीटर लंबा केनोपी (छतरी) का निर्माण किया जा रहा है। जो कि स्टील फैब्रिकेटेड है और सिंगल पोल पर रेलवे स्टेशन के यात्री शेड की तरह ही बनाया जा रहा है।

अधिक जानकारी हेतु बता दें कि यहां 190 मीटर लंबाई में दो प्रकार की छतरियों का निर्माण किया जाएगा जिनमें छह छतरियां 22 गुणा 15 फिट लंबी-चौड़ी होंगी जबकि चार छतरियां 11 गुणा 15 फिट लंबी-चौड़ी होंगी। इनका फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर इंस्टाल होना आरंभ हो गया है। इसका निर्माण मल्टी नेशनल कंपनी किर्बी कर रही है। कनोपी (छतरी) का निर्माण 15 दिसम्बर तक पूरा होने की जानकारी दी गई।

Ram Janmbhumi Path Ayodhya
Ram Janmbhoomi Path Ayodhya

बता दें कि राममंदिर के तीनों मार्ग को विकसित करने का कार्य तीव्र गति से संचालित है। रामजन्मभूमि पथ, रामपथ और भक्तिपथ का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसमें राम जन्मभूमिपथ रामलला का प्रमुख दर्शनमार्ग होगा। इस पथ का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस पथ पर प्रवेश करते ही भव्य प्रवेश द्वार भक्तों को लुभाएगा। रामायण की थीम पर आधारित गेट आकर्षण का केंद्र होगा। 13.62 करोड़ की लागत से इस प्रवेश द्वार का निर्माण हो रहा है।

आपको समझने में सरलता हो इसलिए परिक्षेत्र का ड्रोन व्यू दर्शाते हुए बता दें कि 31 दिसंबर तक कार्य को पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। यह पथ हरियाली से भी आच्छादित होगा। गेट की ऊंचाई लगभग 12 मीटर होगी। यात्रियों के लिए दर्शन मार्ग के ऊपरी भाग को लोहे की जाली और प्लास्टिक से कवर किया जाएगा। रात में यात्रियों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो। इसके लिए लाइटें लगाईं जाएंगी जो धनुषाकार होगी।

Read Also
शुरू हुई नई बुलेट ट्रेन परियोजना Delhi Amritsar Bullet Train

तीन दशक पुरानी समस्या का अब होगा समाधान

मास्टर प्लान के अनुसार, बिड़ला धर्मशाला के सामने सुग्रीव किला से श्रीराम लला तक 566 मीटर लंबे रामजन्मभूमि पथ पर प्रवेश के लिए दो बड़े खंभे लगाए जाएंगे। इससे दर्शन करने आने वाले यात्रियों को आकर्षित कर सके। दोनों खंभे सैंड पिंक स्टोन के होंगे जिनका कार्य अधिकांश पूर्ण हो चुका है। एंट्री पाइंट पर सुरक्षा के बेहतर व्यवस्था किए गए है। सुरक्षा उपकरणों को भी तय स्थानों पर स्थापित किया जाना है।

जन्मभूमि पथ की लागत की अधिक जानकारी देने हेतु बता दें कि इस राम जन्मभूमि पथ के निर्माण में कुल 85.27 करोड़ रुपये का खर्च आया है, जिसमें चौड़ीकरण और डक्ट सीवर आदि के निर्माण पर 11.13 करोड़ रुपये भूमि अर्जन पर 73.13 करोड़ रुपये दूकानदारों और कब्जेदारों के पुनर्स्थापना पर 0.83 करोड़ रुपये का बजट अनुमानित था।

Ram Mandir Marg
Ram Janmbhoomi Path Gate

महत्वपूर्ण है कि रामनगरी अयोध्या को वैश्विक पर्यटन नगरी बनाने की प्रक्रिया में जुटी देश और प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से हजारों करोड़ रूपये लागत की विभिन्न परियोजनाओं पर काम कराया जा रहा है। सरकार का प्रयास त्रेता कालीन वैभव को धरातल पर उतारने की है, जिसके लिए रामनगरी के रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट को मंदिर के वास्तु शिल्प से जोड़कर इसकी प्रतिकृति का स्वरूप देने की प्रयास की जा रहा है, वहीं भव्यता और प्राचीनता का अनुभव कराने के लिए निर्माण कार्यों को ट्रैक से हटकर कराया जा रहा है।

मित्रों यदि उपरोक्त दी हुई जन्मभूमि पथ निर्माण की जानकारी आपको पसंद आई हो तो वीडियो को लाइक कर कमेंट बाॅक्स में जय श्री राम अवश्य लिखें एवं यदि कोई सुझाव हो वह भी बताएं, इसके अतिरिक्त यदि आप नए दर्शक हैं अथवा अभी आपने चैनल सब्सक्राइब नहीं किया है तो हमारे मनोबल में वृद्धि करने के लिए चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें:-

video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *