नवरात्रि पर माँ वैष्णो देवी के भक्तों को मिली बड़ी सौगात
Getting your Trinity Audio player ready...
|
Vaishnodevi Skywalk : नित्य अपने पुरातन वैभव की ओर अग्रसर भारत के मुकुट जम्मू कश्मीर से जुड़ी खुशखबरी सामने आई है। जो मातारानी के दर्शन अनुभव को बदल देगा और भक्तों के लिए एक बड़ा सौगात सिद्ध होगा।

Vaishnodevi Skywalk : मित्रों हम सभी जानते हैं कि भारतवर्ष में जम्मू कश्मीर की क्या महत्ता है तथा यह स्थान सदियों से सनातन धर्म का केंद्र भी रहा है। परंतु स्वतंत्रता के पश्चात से कश्मीर को केवल लूटा गया तोड़ा गया और इसके वास्तविक पहचान को मिटाने का पूरा प्रयास हुआ। तथा 1990 में हुए काश्मीर में हिंदूओं का नरसंहार भी नहीं भूलना चाहिए। परंतु समय कख चक्र बदला और कश्मीर में पुनः शांति की स्थापना हो रही है। एवं अब वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कश्मीर के साथ ही साथ अब जम्मू में भी विकास कार्यों ने गति पकड़ ली है।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि जम्मू माता वैष्णोदेवी के मंदिर के लिए सुप्रसिद्व है तथा प्रतिदिन हजारों से लेकर लाखों श्रद्धालु व दर्शनार्थी माता वैष्णो देवी के दर्शन एवं जम्मू घूमने आदि के लिए आते हैं। जम्मू के त्रिकुटा पर्वत पर विराजमान माता वैष्णो देवी की महिमा ही कुछ ऐसी है, कि उनके दर्शन व मनोकामना पूर्ति हेतु दर्शनार्थी एक बार नहीं वहां बार बार आना चाहते हैं।
Read Also
भारतीय रेल में होने वाला है नए युग का प्रारंभ RRTS Delhi-Meerut
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना ने उड़ाया गर्दा
इन्हीं सब महत्ता व आस्था को ध्यान में रखते हुए माता वैष्णो देवी के दर्शन को और सुलभ बनाने हेतु बीते 12 अक्टूबर को सरकार द्वारा भवन आने वाले श्रद्धालुओं को सौगात स्वरूप परियोजनाओं का समर्पण जनता को किया गया है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण है माता वैष्णो देवी भवन पर भीड़भाड़ से बचने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्काईवॉक।
स्काईवाॅक की अधिक जानकारी हेतु बता दें कि इसे डेढ़ वर्ष में बनाया गया है। तथा इसे 15 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इसमें मां दुर्गा के नौ रूपों को प्रतिबिंबित किया गया है जिसे अब नवदुर्गा पथ नाम दिया गया है। प्रवेश द्वार पर 60 मीटर लंबी गुफा बनाई गई है ताकि श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा का अनुभव हो सके।

प्रत्येक 100 मीटर की दूरी पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षा हॉल का निर्माण किया गया है। प्रतीक्षा हॉल में 100 से 200 श्रद्धालु बैठ सकेंगे। प्रत्येक 100 मीटर पर आपातकालीन निकासी द्वार (emergency exit point)भी होंगे। स्काईवॉक के एक ओर शीशा लगाया गया है ताकि श्रद्धालुओं को भवन के दर्शन होते रहें। स्काईवॉक से एक समय में छह हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच सकेंगे।
बता दें कि भवन के प्रवेश द्वार पर बने स्काईवॉक का नवदुर्गा पथ भक्तों का स्वागत करेगा और इसकी कलात्मकता उनको अनूठा अनुभव प्रदान करेगी। इसके दोनों ओर मां वैष्णो देवी के नौ रूपों की मूर्तियां सुसज्जित की गई हैं। इसके साथ ही माता वैष्णो देवी के श्लोक तथा मंत्र आदि अंकित किए गए हैं, ताकि भक्ति पूर्ण वातावरण बना रहे।
Read Also
योगी की यूपी को मिली फोर लेन रोड की बड़ी सौगात
ये परियोजना बदल देगी अयोध्या का नज़ारा – Ayodhya Lotus Fountain Multimedia Show
अधिक जानकारी हेतु बता दें कि पिछले वर्ष वैष्णो देवी भवन में श्रद्धालुओं का अवागमन व्यवस्थित करने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्काईवॉक परियोजना का प्रस्ताव रखा था। स्काईवॉक सतह से 20 फीट ऊपर है और मनोकामा भवन और गेट नंबर 3 के बीच श्रद्धालुओं को यात्रा में सुगमता प्रदान करेगा।
बता दें कि स्काईवाॅक फ्लाईओवर में लकड़ी की फ्लोरिंग की गई है। इससे नंगे पांव चलने में कठिनाई नहीं होगी। फ्लाईओवर में शीशे लगे हैं। इससे मां के दर्शन होने के साथ ठंड से भी बचाव होगा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगे हैं, जिससे भवन के दर्शन और प्रातः व संध्या की आरती देख सकते हैं।

यही नहीं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) भवन के पास कुल तीन प्रमुख परियोजनाओं को पूरा किया गया है।
इनमें पहला है स्काईवॉक तथा दूसरा है 1500 लॉकर और वॉशरूम एवं पार्वती भवन और नए गेट के साथ पुनर्निर्मित अटका आरती क्षेत्र सम्मिलित हैं।
स्काईवॉक फ्लाईओवर की अधिक जानकारी हेतु बता दें कि इसके अधिकांश भाग में वुडन फ्लोर करने के साथ ही मजबूत स्टेनलेस स्टील की दीवार बनाई गई है। तथा स्काईवॉक फ्लाईओवर की दीवारों पर मजबूत शीशे लगाए गए हैं। जिससे श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी के दर्शन होते रहेंगे।
Read Also
विश्व का सबसे अद्भुत मंदिर का उद्घाटन, अमेरिका ने क्यों रोका था निर्माण?
अब बदलेगा अयोध्या श्रीराम मंदिर में पूजन सिद्धांत
लगभग 300 मीटर लंबे इस स्काईवॉक फ्लाईओवर के प्रत्येक 100 मीटर पर आधुनिक प्रतिक्षा हॉल बनाए गए हैं। एवं प्रतिक्षा हॉल में एक ही समय 100 से 200 के लगभग श्रद्धालु बैठ सकेंगे। फ्लाईओवर स्काईवॉक के भीतर जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं। जिससे मां वैष्णो देवी के दर्शन होते रहे।
महत्वपूर्ण है कि पिछले वर्ष ज्यादा भीड़ भाड़ के चक्कर में यहां भगदड़ भी मच गई थी। तीर्थयात्रियों के आड़े-तिरछे आने के कारण भवन में भीड़भाड़ से बचने के उद्देश्य से स्काईवाक फ्लाईओवर (Skywalk Flyover) का निर्मोण किया गया है। इस स्काईवॉक फ्लाईओवर से मां वैष्णो देवी भवन पर भीड़-भाड़ वाली स्थिति से श्रद्धालुओं को जूझना नहीं पड़ेगा।

इस स्काईवॉक की चौड़ाई 2.5 मीटर है और इसमें दो बचाव क्षेत्र होंगे। इस स्काईवॉक फ्लाईओवर में सुरक्षा व्यवस्था पर अत्यधिक ध्यान रखा गया है। यह स्काईवॉक माता वैष्णो देवी भवन में तीर्थयात्रियों के प्रवेश और निकास को पूरी तरह से विभाजित करेगा और एक प्रमुख भीड़ नियंत्रण उपाय भी होगा।
महत्वपूर्ण है कि माता की पवित्र गुफा 5200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यात्रियों को कटरा के आधार शिविर से लगभग 12 किमी की पैदल यात्रा करनी पड़ती है। अपनी तीर्थयात्रा के समापन पर यात्रियों को गर्भगृह पवित्र गुफा के भीतर देवी माँ के दर्शन का आशीर्वाद मिलता है। वर्ष 1986 से, जब श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का गठन किया गया था, तीर्थ का प्रबंधन और यात्रा का विनियमन बोर्ड में निहित कर दिया गया है। बोर्ड यात्रियों के लिए यात्रा को आरामदायक और संतोषजनक अनुभव बनाने के उद्देश्य से कई विकासात्मक गतिविधियाँ करता रहता है।
Read Also
ऐसी होगी भगवान श्री राम राजा की नई अयोध्या – Shri Raja Ram Lok Nirman
सनातन को एकजुट करने वाला एकात्म धाम जनता को समर्पित – Statue of Oneness
तथा इस बार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को माता वैष्णो देवी के धाम पहुंचीं। महामहिम ने मां वैष्णो देवी भवन पर बने स्काईवॉक व नवदुर्गा पथ को जनता को समर्पित किया। इसके पश्चात वे माता के दर्शन के लिए रवाना हुईं।
तो, अगर आप मां वैष्णो देवी के कठिन रास्ते के कारण अबतक यहां जाने से वंचित रह गए हैं तो इस बार योजना करें और माता के दर्शन कर आएं।

मित्रों यदि वीडियो में दी हुई श्री माता वैष्णो देवी धाम पर बनी स्काईवॉक फ्लाईओवर की जानकारी आपको पसंद आई हो तो वीडियो को लाइक कर कमेंट बाॅक्स में जय माता दी अवश्य लिखें एवं यदि कोई सुझाव हो वह भी बताएं, इसके अतिरिक्त यदि आप नए दर्शक हैं अथवा अभी आपने चैनल सब्सक्राइब नहीं किया है तो हमारे मनोबल में वृद्धि करने के लिए चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।
अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें:-