ऐसी होगी भगवान श्री राम राजा की नई अयोध्या – Shri Raja Ram Lok Nirman

Getting your Trinity Audio player ready...

Shri Raja Ram Lok Orchha : आपने काशी महाकाल कॉरिडोर देखा अयोध्या में भगवान रामललला का भव्य मंदिर निर्माण भी देख रहे हैं। परंतु सनातन युग का यह मात्र आरंभ ही है क्योंकि अभी ऐसे अनेक मंदिरों का निर्माण होना शेष है। जिसमें से एक श्रीराम राजा लोक का निर्माण हुआ आरंभ।

Shri Ram Raja Lok
Shri Ram Raja Lok

Shri Raja Ram Lok Orchha : 500 वर्षों पश्चात जहां एक ओर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान रामललला के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है तो अयोध्या से लगभग 450 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के अयोध्या कहे जाने वाले ओरछा में भी भव्य श्री राम राजा लोक का शिलान्यास मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर दिया है।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक और लोक की आधारशिला (foundation stone) बीते 4 सितंबर को रखी गई। निवाड़ी जिले के ओरछा में श्री रामराजा सरकार लोक (Shri Ramraja Sarkar Lok in Orchha) बनने जा रहा है। जिसका भूमि पूजन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने किया। भगवान श्री रामराजा के ओरछा आगमन के 450 वर्ष पश्चात मंदिर की छवि परिवर्तित होने जा रही है।

Read Also
अब होगा राम की पैड़ी अयोध्या का कायाकल्प

सनातन को एकजुट करने वाला एकात्म धाम जनता को समर्पित – Statue of Oneness

मंदिर निर्माण की अधिक जानकारी हेतु बता दें कि मंदिर परिसर के 12 एकड़ में भव्य श्रीरामराजा लोक का निर्माण किया जाएगा। यह लोक 450 वर्ष पूर्व समृद्ध ओरछा की वास्तुकला के अनुरूप बनाया जाएगा। श्रीरामराजा लोक का कमलनुमा प्रवेश द्वार श्रद्धालुओं को भगवान के कमल समान मुख और नेत्रों की याद दिलाएगा। मुख्य मंदिर और इसके पास स्थित चतुर्भुज मंदिर, सावन-भादी, जुझार सिंह महल, टकसाल सहित अन्य पुरातत्व महत्व के स्मारकों में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। राज्य का पर्यटन विभाग इनका संरक्षण करते हुए पूरे श्रीरामराजा लोक परिसर का विकास करेगा।

श्रीरामराजा मंदिर तक जाने के लिए प्रवेश मंडप में हाथी द्वार मंडप बनाया जाएगा। दो हाथियों के स्तंभ लगाए जाएंगे। प्रवेश द्वारा ओरछा की समृद्ध विरासत और भव्यता को प्रदर्शित करेगा। साथ ही मुख्य द्वारा के शिखर को ‘नवकंज लोचन, कच मुख कर, कंज पद कन्जारुणम’ स्तुति में वर्णित भगवान के मनोहरी छवि की तर्ज पर कमल नयन के आकार से सुसज्जित किया जाएगा।

Shri Ram Raja Lok
Shri Ram Raja Lok

श्रीरामराज लोक को दो भागों में बांटा जाएगा। इस लोक में एक बालकांड प्रांगण होगा। इसमें बालकांड से जुड़ी कथाओं के साथ ही रामायण से जुड़ी महत्वपूर्ण कथाओं को प्रदर्शित करते हुए वस्तुओं का उपयोग किया जाएगा। तो वहीं, दूसरे भाग में उत्तरकांड को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें चित्रमय छतरियां बनाई जाएंगी, जिसमें श्रीराम के मुख्य कथानकों का वर्णन किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त श्री रामराजा लोक में प्रवेश द्वार के साथ प्लाजा का विकास, प्रसादालय, कतार परिसर, जानकी मंदिर परिसर का विकास, फूड प्लाजा, आसपास की दुकानों की पुनर्स्थापना एवं जनसमूह प्रबंधन, दुकानों का सौन्दर्यकरण, श्रीराम के बाल स्वरूप एवं राम राजा के दरबार के वर्णन सहित गलियारे एवं प्रागंण का विकास होगा। सुन्दर कमल नयन से प्रेरित कमल स्तम्भ और पुष्पक विमान देखने को मिलेंगे। लोक की वास्तुकला बुंदेलखंड की प्रमाणिकता और अखंडता का उदाहरण होगी। लोक के लिए 81.00 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। अभी श्रीरामराजा मंदिर परिसर लगभग 2.86 एकड़ में है। मंदिर के आसपास में लगभग 12 एकड़ क्षेत्र में श्री रामराजा लोक विकसित किया जाएगा।

Read Also
Exclusive: बन रही वाराणसी की पहली सिक्स लेन रोड

G20 के बाद भारत का बड़ा स्ट्राइक, चीन पाकिस्तान हुए धुआं धुआं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवाड़ी जिले के ओरछा में श्री राम राजा सरकार के दर्शन किए। साथ ही श्री रामराजा लोक का भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं उज्जैन होकर आया हूं। वहां मैंने भगवान से प्रार्थना की है और यहां भी श्री राम राजा से प्रार्थना करता हूं कि बारिश हो जाए। किसान सुखी हो, सबका मंगल हो। ओरछा में राम जी की कृपा से नए सूर्य का उदय हो रहा है, यहां पर श्री राम राजा लोक का निर्माण होने जा रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओरछा में श्री राम राजा लोक का भूमिपूजन किया। 12 एकड़ क्षेत्र में 143 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से श्री राम राजा मंदिर परिसर को भव्य स्वरूप देते हुए विकसित किया जाएगा। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों का लोकार्पण भी किया।

Shri Raja Ram Lok
Shri Ram Raja Lok

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कितने ही जन्मों का पुण्य है जो आज हम भगवान राम की सेवा में श्री राम राजा लोक का भूमिपूजन कर रहे हैं। ओरछा में विकसित होने वाले श्री राम राजा लोक का प्रारंभ प्रवेश द्वार पर भव्य दरबार गलियारे से होगा। बाल कांड प्रांगण में श्री राम की बाल लीलाओं को चित्रित किया जाएगा। उत्तर कांड की चित्र प्रस्तुतियां भी प्रदर्शित होंगी।

इसके साथ ही राज भोग पाकशाला का विकास तथा प्लाजा भी दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए विकसित किया जाएगा। यहां व्यवस्थित दुकानों का निर्माण भी होगा। जिनकी दुकानें हैं, उन्हें दुकानें बनाकर दी जाएंगी। इसके साथ ही जिनके मकान विस्थापित होंगे, उनकी भी उचित व्यवस्था की जाएगी। श्री महाकाल महालोक के निर्माण के बाद उज्जैन में प्रतिदिन दो लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। उज्जैन की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। इसी प्रकार ओरछा को भी गति मिलेगी और यहां का विकास होगा।

Read Also
भारत का सबसे अद्भुत स्टेडियम, भगवान शिव के अर्धचंद्राकार थीम भगवान पर आधरित

PM Modi का काशी में बड़ा कारनामा, New International Cricket Stadium in Varanasi

श्री रामराजा लोक परियोजना के लागत की अधिक जानकारी हेतु बता दें कि बुंदेलखंड की अयोध्या कहलाने वाले पर्यटन नगरी ओरछा में श्री रामराजा सरकार का मंदिर लगभग 450 वर्ष से पुराना है। यहां भगवान श्री राम को राजा के रूप में पूजा जाता है। भगवान की मूर्ति को अयोध्या से लेकर आईं थी। यहां हजारों श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं।

रामराजा लोक की डीपीआर के अनुसार

– मप्र सरकार ने ओरछा में कुल 176 करोड़ की लागत से भगवान का श्री रामराजा लोक तैयार करने की योजना बनाई थी। इसके लिए राशि भी स्वीकृत कर के सीएम ने भूमिपूजन कर किया है।

Shri Ram Raja Lok
Shri Ram Raja Lok

– डीपीआर के अनुसार 20 करोड़ की लागत से भगवान का श्री रामराज मंदिर, मंदिर परिसर में पुरातत्व महत्व के भवनों का संरक्षण जिनमें प्रमुख मंदिर के साथ-साथ पाताल हनुमान मंदिर, श्री जानकी माता मंदिर सम्मिलित रहेगा।

– 41 करोड़ की लागत से श्री रामराजा लोक का प्रवेश द्वार, प्लाजा, प्रसादालय, कतार परिसर, श्री जानकी मंदिर परिसर का विकस एवं फूड प्लाजा व दुकान परिसर का काम कराया जाएगा।

Shri Ram Raja Lok
Shri Ram Raja Lok

– 10.32 करोड़ से स्मारकों के पास आंतरिक मार्ग, पाथवे, किले के चारों तरफ पैदल परिक्रमा पथ, घाटों के पास बोट क्लब, श्री राम भगवान के बाल स्वरूप एवं दरबार का सौंदर्यीकरण कराया जाए।

– 59.15 करोड़ की लागत से मेगा सांस्कृतिक थीम पार्क, दिव्यांगजनों के लिए पहुंच सुविधा, किले की दीवार, गेट संरक्षण के काम होंगे।

Read Also
सोच से परे होगा अयोध्या श्री राम मंदिर का उद्घाटन समारोह

विश्व के सबसे बड़े हेरिटेज कॉरिडोर का निर्माण अब अंतिम छोर पर

वैसे यह कोई पहला या दूसरा लोक अर्थात कॉरिडोर नहीं है आपको हम बता दें कि मध्यप्रदेश में और भी कई लोक का निर्माण हो रहा है अथवा घोषणा हुई है इनमें हैं:

– श्री महाकाल लोक उज्जैन (800 करोड़)
– एकात्म लोक ओंकारेश्वर (2200 करोड़)
– श्री हनुमान लोक छिंदवाड़ा (314 करोड़)
– देवी लोक सलकनपुर (200 करोड़)
– श्री रामराजा लोक ओरछा (176 करोड़)
– राम वनगमन पथ चित्रकूट (100 करोड़)
– अहिल्यानगरी लोक इंदौर (25 करोड़)
– जानापाव लोक महू (10 करोड़)
– नागलोक बड़वानी (घोषणा)
– शनि लोक ग्वालियर (घोषणा)
– हनुमान लोक भिंड (घोषणा)
– नाग लोक बड़वानी (घोषणा)

Shri Ram Raja Lok
Shri Ram Raja Lok

महत्वपूर्ण है कि श्रीराम राजा लोक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के पश्चात जहाँ एक ओर ओरछा वासियों के मान सम्मान का नया सूर्योदय होगा तो वहीं दूसरी ओर उज्जैन महाकाल लोक के जैसे ही ओरछा का भी अर्थतंत्र परिवर्तित होने की आशा है।

मित्रों यदि उपरोक्त दी हुई श्री राम राजा लोक निर्माण की जानकारी आपको पसंद आई हो तो कमेंट बाॅक्स में जय श्री राम अवश्य लिखें एवं यदि कोई सुझाव हो वह भी बताएं।

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें :-

वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *