अयोध्या श्री राम मंदिर का नया अलौकिक मार्ग Bhakti Path Ayodhya
Bhakti Path Ayodhya : जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अयोध्याजी की पावन धरा पर वर्तमान समय में भगवान श्री राम चंद्र के भव्य मंदिर के निर्माण (Ram Mandir Nirman) हो रहा है तथा इसी के साथ अयोध्या आगमन के मार्ग तथा श्रद्धालुओं के दर्शन को सुगम बनाने के लिए मंदिर तक के पहुँच मार्ग को सुदृढ किया जा रहा है।

आगे बढ़ने से पहले हम आपको मानचित्र की सहायता से इन परियोजनाओं की जानकारी देते हैं। बता दें कि रामलला के दर्शना को आने वाले भक्तों की सुविधाओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राममंदिर से जुड़ी तीनों पहुंच मार्गों को विकसित किया जा रहा है। जिनमें पहला है राम पथ जो की अयोध्या के स्पाइन रोड अर्थात सआदत गंज लेकर नयाघाट अयोध्या तक को आता है इस मार्ग के 13 किमी लंबे भाग पर चौड़ीकरण व सुदृढ़करण हो रहा है और इसे रामपथ का नाम दिया गया है।
इसी प्रकार से अयोध्या के रेलवे स्टेशन के समीप बिरला धर्मशाला के सामने से आरंभ होकर श्री राम मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग का नाम है जन्मभूमि पथ। तथा तीसरा है श्रृंगार हाट से हनुमान गढ़ी होते हुए श्री राम मंदिर तक पहुंचने वाला मार्ग जिसे की भक्ति पथ के नाम से जाना जाएगा।
Read Also
भारत का नया कारनामा, ऋषिकेश गिलास ब्रिज पर वाहन मनुष्य व मंदिर भी
दिव्य भव्य स्वरुप में दिखने लगा माँ विंध्यवासिनी धाम – Vindhyavasini Mandir Corridor
राम नगरी में हनुमान गढ़ी को जोड़ते हुए राम जन्मभूमि तक भक्ति पथ का निर्माण कार्य वर्तमान समय में तीव्र गति से संचालित है। यह मार्ग नया घाट और श्री राम जन्मभूमि को जोड़ता है। और इस मार्ग पर दर्शनार्थीयों की भीड़ हर समय देखी जा सकती है।
बता दें कि जन्मभूमि पथ के ही प्रकार से भक्ति पथ का निर्माण कार्य भी उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित है। इस मार्ग पर 700 मीटर का कोरीडोर भी बनाया जा रहा है। तथा भक्ति पथ की चौड़ाई 14 मीटर ही है।

वर्तमान परिस्थिति की जानकारी देने हेतु आपको बता दें की वर्तमान समय इन पथों को बनाने के लिए 250 श्रमिक लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि 1000 अतिरिक्त मजदूर लगाते हुए तीन शिफ्टों में काम कराया जाए, जिससे तय समय में ये सभी कार्य पूरे हो जाएं। तकनीकी सहयोग के लिए अधिशासी और अवर अभियंताओं को लगाया जाएगा, जिससे चालू काम में किसी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाए।
आप देख सकते है कि यहां पर सामने ही श्री राम जन्मभूमि मंदिर तक जाने वाला मार्ग है तथा बाईं ओर अमावा मंदिर। और दाहिनी ओर से भक्ति पथ के निर्माण कार्य संचालित है जिसके अंतर्गत मार्ग के दोनों ओर डक्ट बनाने और नालियों को बनाने का कार्य भी तीव्र गति से संचालित है।
Read Also
राम भक्तों के होश उड़ने को तैयार है अयोध्या का राम जन्मभूमि पथ
भारत का सबसे विशेष व अत्याधुनिक होगा नया अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन
आप देख सकते है कि यहां पर कंक्रीट मिक्सचर मशीन की सहायता से नालीयों और डक्ट आदि के लिए ढलाई का कार्य हो रहा है। बता दें कि इसी मार्ग पर आगे चलकर राजद्वार मंदिर भी पड़ता है और उसके सामने में भी भक्ति पथ निर्माण कार्य हो रहा है।
अधिक जानकारी हेतु बता दें कि मार्ग निर्माण से पहले मार्ग पर पड़ने वाले सभी भवनों व दुकानों को पीछे किया गया है ताकि मार्ग को चौड़ा किया जा सके। और इसके लिए भवन आदि का अधिग्रहण व क्षतिपूर्ति सरकार द्वारा भूस्वामियों को प्रदान करने के पश्चात ध्वस्तीकरण किया गया था। जिसमें की अत्यधिक समय भी लगा और कुछ विरोध आदि का सामना भी सरकार को करना पड़ा था।

अधिक जानकारी हेतु बता दें कि भक्ति पथ लगभग 700 मीटर लंबा है। और इस मार्ग को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप से अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। यही नहीं इस मार्ग पर पड़ने वाले भवनों को भी समरूपता प्रदान किया जाएगा। तथा अभी से ही कई भवनों को एक ही आकृति के बाह्य स्वरूप में ढाला जा रहा है।
बता दें कि अयोध्या में राम पथ और भक्ति पथ का काफी महत्व है। रामपथ सआदतगंज से नयाघाट तक बनाया जा रहा है। भक्ति पथ अयोध्या मुख्य मार्ग से हनुगढ़ी होते हुए श्रीराम जन्म भूमि तक है। जन्मभूमि पथ सुग्रीव किला से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर मार्ग तक है। अयोध्या के लिए इन सभी मार्गों का काफी महत्व है।
Read Also
चार धाम यात्रा अब रेलवे से- Rishikesh Karnprayag Rail Project
बदल रहा अयोध्या का स्वरुप, Ram Path Marg Nirman Exclusive
यह भी बता दें कि जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बीते दिनों श्री राम जन्मभूमि मंदिर को जोड़ने वाले जन्मभूमि और भक्ति पथ का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अफसरों को पथ निर्माण के कार्यों में तेजी लाते हुए इसे गुणवत्ता के साथ तय समयावधि में पूरा कराने का निर्देश भी दिया।
निर्माण कार्य की वर्तमान परिस्थिति की जानकारी देने हेतु बता दें कि भक्ति पथ अर्थात श्रृंगारहाट से हनुमान गढ़ी होते हुए जन्मभूमि पथ पर भूमि अधिग्रहण, ध्वस्ती करण, सीवर का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसी के साथ ही यूटीलिटी डक्ट का 85 प्रतिशत, ड्रेन का 81 प्रतिशत, वाटर पाइप लाइन का 66 प्रतिशत कार्य पूर्ण है। जिसका निर्माण 30 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। इस मार्ग पर 700 मीटर का कोरीडोर भी बनाया जा रहा है। भक्ति पथ की चौड़ाई 14 मीटर है।

महत्वपूर्ण है कि श्री राम जन्मभूमि परिसर में बन रहे भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही राम मंदिर को जोड़ने वाले तीन सड़कों पर भी कार्य तेजी से चल रहा है। जन्मभूमि पथ का काम अंतिम चरण में है, तो वहीं भक्ति पथ अगस्त तक बनकर तैयार हो जाएगा।
योगी सरकार की मंशा है कि जनवरी के प्रथम सप्ताह तक मंदिर निर्माण पूर्ण हो जाए और देश और विश्व के श्रद्धालु यहां अपने आराध्य के दर्शन कर सकें। इसके लिए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन समेत अनेक कनेक्टिविटी का विस्तार हो रहा है। जिनकी नवीन जानकारी हमारे चैनल पर उपलब्ध है।

मित्रों यदि उपरोक्त दी हुई भक्ति पथ निर्माण की जानकारी आपको पसंद आई हो तो कमेंट बाॅक्स में जय श्री राम अवश्य लिखें एवं यदि कोई सुझाव हो वह भी बताएं।
अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें:-