योगी की नयी ताकत, यूपी को मिला तीसरा एक्सप्रेसवे

Getting your Trinity Audio player ready...

Agra Gwalior Expressway : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जबसे देश का नियंत्रण संभाला है, तब से उत्तर प्रदेश के विकास को अत्यधिक गति मिली है। तथा योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के मुख्यमंत्री बनने पश्चात यहां के विकास को पंख से लग गए हैं। यूपी में विकास को और गति देने के लिए रेल, विमान के साथ-साथ सड़क मार्ग का जाल बिछाया जा रहा है। इसी क्रम में अब उत्तर प्रदेश को मध्य प्रदेश से जोड़कर यातायात को सुगम बनाने वाली एक और नई परियोजना पर कार्य आरंभ हो गया है।

Agra Gwalior Expressway
Agra Gwalior Expressway

Agra Gwalior Expressway : परियोजना की जानकारी देने हेतु बता दें कि उत्तर प्रदेश के आगरा को एक और एक्सप्रेसवे मिलने जा रहा है। यह आगरा से ग्वालियर तक बनाया जाएगा। अभी आगरा से ग्वालियर की दूरी 121 किमी है। परंतु, ढाई वर्ष पश्चात यह मात्र 88 किमी ही रह जाएगी और इसे केवल एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा। वास्तव में, आगरा और ग्वालियर के मध्य नया छह लेन हाईस्पीड कॉरिडोर अर्थात एक्सप्रेसवे को स्वीकृति दे दी गई है। और इस पर 100 किमी की गति से वाहन चल सकेंगे।

परियोजना में होने वाले भूमि अधिग्रहण की अधिक जानकारी हेतु बता दें कि नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेसवे अर्थात हाईस्पीड कॉरिडोर की योजना की पर्यावरण स्वीकृति के लिए पर्यावरण मंत्रालय में आवेदन किया है। इसकी प्री-फिजीबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार आगरा ग्वालियर के मध्य छह लेन कॉरिडोर के लिए 502.11 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें से 3.18 हेक्टेयर भूमि वनक्षेत्र की होगी। आगरा में सदर और खेरागढ़ तहसील के 15 गांवों में 153 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश में 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि ली जाएगी। कई वर्षों से इसके निर्माण के लिए प्रयास किए जा रहे थे। और अब बजट के पश्चात मार्ग प्रशस्त हो गया है।

Read Also
एशिया की पहली अर्बन ट्रांसपोर्ट Varanasi Ropeway Project गर्दा उड़ाने को तैयार

यूपी में नई औद्योगिक क्रांति – Noida Ghaziabad Kanpur Expressway

परियोजना में होने वाले भूमि अधिग्रहण में गांवों के नामों की अधिक जानकारी हेतु बता दें कि इसमें: देवरी, सलेमाबाद, ककरारी, करौंधना, फूलपुर, नगला पाटम, लौहेटा, गौहरी, बाबरपुर, शेरपुर, सादूपुरा, पुसैंता, महदेवा, दारकी की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। पूरे हाईस्पीड कॉरिडोर में 90 प्रतिशत भूमि समतल और 10 प्रतिशत बीहड़ की भुमि का प्रयोग किया जाएगा। तथा आगरा और ग्वालियर के मध्य नए एक्सप्रेसवे से 33 किमी की दूरी घट जाएगी।

आगरा ग्वालियर एक्सप्रेसवे परियोजना के लागत की जानकारी देने हेतु बता दें कि इस नए छह लेन कॉरिडोर पर 4613 करोड़ रुपये की लागत आएगी। आगरा के गांव देवरी से यह कॉरिडोर आरंभ होगा और ग्वालियर में सुसेरा गांव में समाप्त होगा। एक्सप्रेस-वे में 47 पुलिया, चार छोटे और पांच बड़े पुल बनेंगे। चंबल नदी में सबसे बड़ा पुल बनाया जाएगा।

Varanasi Kolkata Expressway
Expressway

आगरा ग्वालियर एक्सप्रेसवे की विशेषताओं की जानकारी देने हेतु बता दें कि यह छह लेन कॉरिडोर 60 मीटर चौड़ा अर्थात लगभग 200 फीट चौड़ा होगा। तथा आगरा ग्वालियर हाईस्पीड कॉरिडोर में वाहन चालकों को केवल एक टोल प्लाजा मिलेगा। इस पर फर्स्ट एड, रेस्ट शेल्टर, टॉयलेट, पेयजल, रेस्टोरेंट, कैफे, एंबुलेंस, क्रेन, हाइवे पेट्रोलिंग, बस और ट्रक ले होंगे। इस पर पेट्रोल पंप, ईवी चार्जिंग स्टेशन के साथ सीएनजी की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) नई दिल्ली कार्यालय में 28 अगस्त को इस‌ परियोजना का टेंडर खुलेगा। यह एक्सप्रेस-वे रोहता स्थित इनर रिंग रोड से आरंभ होगा। आगरा के 14, धौलपुर राजस्थान और मुरैना मध्य प्रदेश के 30 गांवों से गुजरेगा। ग्वालियर स्थित सुसेरा गांव में वर्तमान ग्वालियर हाईवे से जोड़ा जाएगा।

Read Also
बदल गया मणिकर्णिका घाट का भूगोल – Manikarnika Ghat Varanasi

वाराणसी में बनकर तैयार हुआ नया रिवर फ्रंट

इस एक्सप्रेसवे का निर्माण तीन चरण में होगा। पांच जनवरी 2024 को एनएचएआइ नई दिल्ली ने टेंडर पहली बार जारी किया था। 23 फरवरी को यह खुलना था परंतु अबतक 9 बार समय सीमा को बढ़ाया जा चुका है। बीते दिनों केंद्रीय कैबिनेट ने आगरा-ग्वालियर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे को स्वीकृति दे दी है।

यह भी बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सितंबर 2022 में ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में आगरा-ग्वालियर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की घोषणा की थी। जो अभी तक अटका हुआ है।

जानकारी हेतु बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के पश्चात भू अधिग्रहण अब आरंभ होगा। 90 प्रतिशत भू−अधिग्रहण होने के पश्चात कार्यादेश जारी होगा। शीघ्र ही आगरा से ग्वालियर के बीच सिक्स लेन ग्रीन फील्ड हाइवे बनेगा। इसकी DPR का काम पूरा हो चुका है।

Kolkata Varanasi Expressway
Expressway

इससे मध्य प्रदेश, राजस्थान व उत्तर प्रदेश के लोगों को लाभ मिलेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए निविदाएं आमंत्रित कर दी गई हैं। इससे औद्योगिक क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा।

यही नहीं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा के अनुसार आगरा ग्वालियर एक्सप्रेसवे के निर्माण के पश्चात यातायात की 30 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी और एक घंटे का समय बचेगा। जब वेस्टर्न बायपास से वाहन गुजरेंगे तो क्षेत्र का विकास होगा।

महत्वपूर्ण है कि उत्तर प्रदेश में तीसरे एक्सप्रेस-वे के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। केंद्रीय कैबिनेट ने आगरा-ग्वालियर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस को अपनी स्वीकृति दे दी है। 88 किमी लंबा यह एक्सप्रेस-वे 4263 करोड़ रुपये से बनेगा। इसके लिए 28 अगस्त को नई दिल्ली स्थित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) कार्यालय में टेंडर खोले जाएंगे। छह लेन के इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के पश्चात आगरा से ग्वालियर पहुंचने में डेढ़ घंटे लगेंगे।

Varanasi Kolkata Expressway
Expressway

यह भी महत्वपूर्ण है कि उत्तर प्रदेश अब भारत का एक्सप्रेसवे स्टेट बनने की ओर अग्रसर है। पिछले वर्षों में उत्तर प्रदेश में पुर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे आदि का उद्घाटन हो चुका है और गंगा एक्सप्रेसवे, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर कार्य तीव्र गति से संचालित है। तथा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन शीघ्र ही होने भी वाला है। जो उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन इकॉनमी बनने में अपना अमूल्य योगदान भी निभाएंगे।

मित्रों हम आशा करते हैं कि आपको आगरा ग्वालियर एक्सप्रेसवे परियोजना की जानकारी पसंद आई होगी, तो वीडियो को लाइक कर कमेंट बाॅक्स में अपने गांव अथवा जिला का नाम अवश्य लिखें एवं यदि कोई सुझाव हो वह भी बताएं, इसके अतिरिक्त यदि आप नए दर्शक हैं अथवा अभी आपने चैनल सब्सक्राइब नहीं किया है तो हमारे मनोबल में वृद्धि करने के लिए चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें। तथा उपलब्ध लिंक के माध्यम से इंस्टाग्राम, एक्स व वाट्सएप आदि में जुड़े भी।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखें:

video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *