अब होगा राम की पैड़ी अयोध्या का कायाकल्प
Getting your Trinity Audio player ready...
|
Ram ki paidi ayodhya development : सजती संवरती रोज अपने प्रचीन वैभव की ओर अग्रसर अयोध्या को लेकर उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार अपना पूरा प्रयास अयोध्या को विकास पथ पर सवार करने पर लगाए हुए है। तथा अयोध्या की राम की पैड़ी को दिया जाएगा नया स्वरूप।

Ayodhya : प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या, जो सदा सर्वदा से हिंदू आस्था की केंद्र बिंदु रही। तथा आदि काल से ही रामलला के जन्मस्थली के रूप में विश्व विख्यात है। परंतु मुस्लिम आक्रांताओं के अत्याचारों के कारण से सैकड़ों वर्षों तक किसी भूले व उपेक्षित अवस्था में पड़ी रही। तथा विगत वर्षों की सरकारों ने भी कभी अयोध्या को उसके गौरव को पुनः प्रदान करने का साहस नहीं दिखाया था।
परंतु समय के चक्र ने अपनी दिशा बदली और अब अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर भी तीव्र गति से अपने पूर्ण स्वरूप को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है तथा राम मंदिर के साथ ही भगवान राम लला की नगरी अयोध्या भी विकास पथ पर अग्रसर है। इसी क्रम में प्रति वर्ष अपने दीपोत्सव कार्यक्रम में नवीन रिकार्ड बनाती राम की पैड़ी का अब सरकार ऐसा कायाकल्प करने वाली है जिससे केवल दीपोत्सव ही नहीं अपितु दीपोत्सव के पश्चात भी राम की पैड़ी जगमग ही रहेगी।
Read Also
मुंबई हैदराबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की महत्वपूर्ण जानकारी
अब होगा वाराणसी के नए युग का आरम्भ – Varanasi New Township Project
परियोजना की जानकारी देने हेतु बता दें कि अयोध्या में दिवाली के अवसर पर दीपोत्सव के पश्चात भी राम की पैड़ी कैसे जगमग रहे इसके लिए अयोध्या प्रशासन ने एक विस्तृत योजना तैयार की है। इसके साथ ही दीपोत्सव के समय कैसे बड़ी संख्या में लोग, राम की पैड़ी के मनमोहक दृश्य को देख सकें, इसके लिए भी कार्य योजना तैयार कर ली गई है। बताया जा रहा है कि अयोध्या की राम की पैड़ी को हरिद्वार की हर की पौड़ी के आधार पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए अयोध्या प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, बस योजना को धरातल पर उतरना शेष है।
बता दें कि अयोध्या में प्रवेश के पश्चात सबसे पहले लता मंगेशकर चौक दिखाई देता है। यहां पर लता जी के स्वर सुनाई देते हैं। यहीं से आगे अयोध्या में राम की पैड़ी है, जहां प्रति वर्ष दीपोत्सव का आयोजन होता है। आपको बता दें कि राम की पैड़ी पर दिवाली के अवसर पर होने वाला दीपोत्सव हर वर्ष नया रिकॉर्ड बना रहा है। यही कारण है कि राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के समय लोगों की भारी भीड़ जमा हो जाती है। इस समस्या के निवारण हेतु और दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए राम की पैड़ी को नए सिरे से विकसित करने की योजना बनाई गई है।

जानकारी हेतु बता दें कि इस राम की पैड़ी पर अभी तक ऊपर के भाग में बोल्डर लगाया गया है। अब ढलान पर लगे बोल्डर के स्थान पर दर्शन दीर्घा का निर्माण किया जाएग। अयोध्या प्रशासन ने इसके लिए 1868.22 लाख की परियोजना को स्वीकृति दी है। इसमें 15000 से अधिक दर्शकों के बैठने की सुविधा होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को कार्यवाही संस्था के रूप में नामित किया गया है। यही नहीं दीपोत्सव के पश्चात भी राम की पैड़ी जगमगाती रहे इसके लिए भी अगले 5 वर्ष के लिए अनुबंध किया जा रहा है।
राम की पैड़ी की इस विकास योजना के बारे में अयोध्या के डीएम के अनुसार राम की पैड़ी पर दर्शन दीर्घा के बनने से इस स्थान पर लोगों के बैठने की क्षमता बढ़ जाएगी। तथा प्रशासन का प्रयास है कि दीपोत्सव में जो कार्यक्रम होते हैं उसको अब विस्तार भी दिया जाए।
Read Also
चोरी छिपे PM मोदी की वाराणसी को मिली बड़ी सौगात – Varanasi Inner Ring Road
खुशखबरी : प्रयागराज रोपवे परियोजना ने पकड़ी रफ़्तार
इस परियोजना की अधिक जानकारी हेतु बता दें कि अयोध्या में राम की पैड़ी (Ram Ki Paidi) पर आरंभ हुए दीपोत्सव (Deepotsav) को जिस प्रकार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिल रही है उसको देखते हुए अब राम की पैड़ी के स्वरूप को परिवर्तित किया जाएगा। यहां पर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं के बैठने के लिए एमपी थियेटर और स्टेडियम की तरह सीढ़ियां बनाई जाएंगी। यह सीढ़ियां राम की पैड़ी के स्लोप पर बनाई जाएंगी।
बता दें कि बीते वर्ष अक्तूबर 2022 में अयोध्या में राम की पैड़ी पर छठा दीपोत्सव था। प्रति वर्ष अयोध्या का दीपोत्सव अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़कर नये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाता है। इस बार अयोध्या में राम की पैड़ी पर 17 लाख दीपक जलाए गए। 15 लाख 37 हजार दीपक एक साथ जलाकर नया कीर्तिमान भी बनाया गया। इसके लिए 22 हजार से अधिक वॉलंटियर लगाए गए थे। इसके चलते अयोध्या के लोगो को भी अपर्याप्त स्थान के कारण स्थान नहीं मिल पाता। इसकी सबसे बड़ी कारण सुरक्षा व्यवस्था होता है। वहीं बड़ी संख्या में बढ़ती वीआईपी की संख्या भी राम की पैड़ी पर रहती है। इस बार तो स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपोत्सव में उपस्थित थे। यही कारण है कि राम की पैड़ी की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता पड़ रही है।

अयोध्या आने वाला शायद ही ऐसा कोई श्रद्धालु या पर्यटक होगा जो राम की पैड़ी देखने ना पहुंचता हो। यही कारण है कि राम की पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों को विकसित करने के प्रयास निरंतर जारी हैं। इसी क्रम में अब राम की पैड़ी की क्षमता बढ़ाई जाएगी और शासन से प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही कार्य आरंभ हो जाएगा। यही नहीं गुप्तार घाट से नया घाट तक घाटों को विस्तार दिया जा रहा है। इन घाटों के किनारे सड़कों और पार्कों का भी निर्माण किया जा रहा है। अयोध्या से गुप्तार घाट तक क्रूज चलाने की भी योजना है और क्रूज निर्माण करने वाली एक कंपनी से समझौता भी हो चुका है।
अगले दीपोत्सव तक राम की पैड़ी की क्षमता ही नहीं अपितु इसके आसपास बहुत कुछ परिवर्तित होने वाला है। इसके माध्यम से गुप्तार घाट से चौधरीचरण सिंह घाट तक सभी रामायण कालीन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। पर्यटकों को रामचरित मानस, राम कथा का श्रवण भी कराया जाएगा। अयोध्या के धार्मिक और पौराणिक स्थलों की जानकारी भी क्रूज में ही दी जाएगी। इस प्रकार सुरक्षा सुविधा से युक्त आधुनिक सोलर क्रूज अयोध्या में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होने वाला है।
Read Also
CM योगी की नई ताकत बनेगा Ganga Expressway
ये है नया महाकाल लोक – Hanuman Lok
महत्वपूर्ण है कि भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा से पहले रामनगरी अयोध्या को खूबसूरत बनाने की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इस क्रम में अब सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी को हरिद्वार की हर की पैड़ी के तर्ज पर विकसित करने की योजना बनाई गई है।

मित्रों हम आशा करते हैं कि आपको अयोध्या राम की पैड़ी परियोजना की जानकारी पसंद आई होगी, तो वीडियो को लाइक कर कमेंट बाॅक्स में जय श्री राम अवश्य लिखें एवं यदि कोई सुझाव हो वह भी बताएं, इसके अतिरिक्त यदि आप नए दर्शक हैं अथवा अभी आपने चैनल सब्सक्राइब नहीं किया है तो हमारे मनोबल में वृद्धि करने के लिए चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें। तथा उपलब्ध लिंक के माध्यम से इंस्टाग्राम, ट्विटर व वाट्सएप आदि में भी जुड़े।
अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें:-