अयोध्या को मिली पहली भगवा वन्दे भारत ट्रेन, जानें संपूर्ण जानकारी

Getting your Trinity Audio player ready...

Patna Lucknow Vande Bharat : हम आपको इस अत्याधुनिक ट्रेन के बारे में सब कुछ बताएंगे, इसके उद्घाटन समारोह की झलकियाँ देखेंगे और यह भारतीय रेलवे के भविष्य के लिए क्या मायने रखता है यह भी जानेंगे। तथा कैसे आधुनिकता आपको धर्म के निकट लाएगी यह भी बताएंगे।

Patna Lucknow Vande Bharat
Patna Lucknow Vande Bharat

New Saffron Vande Bharat : सबसे पहले हम आपको बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ऐसे तो भारत में नई नहीं है परंतु भगवा रंग‌‌ की‌ वंदे भारत अवश्य ही नई है और इसकी कलर कॉम्बिनेशन इस ट्रेन को और भी आकर्षक बनाती है।

नई वंदे भारत एक्सप्रेस भारत में निर्मित एक सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन है। यह आधुनिक सुविधाओं से भरपूर है, जो यात्रियों को एक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी।

Read Also
अयोध्या को एक और बड़ी सौगात – Ayodhya Cantt Railway Station Redevelopment

अब वाराणसी की बदलेगी सूरत, Varanasi Airport New Terminal

कुछ प्रमुख विशेषताओं में सम्मिलित हैं:

अत्याधुनिक स्लीक डिज़ाइन
आरामदायक बैठने की व्यवस्था
160 KMPH की‌ बेहतर गति
उन्नत सुरक्षा सुविधाएं
स्वचालित दरवाजे
एयर कंडीशनिंग
एलईडी लाइटिंग
वाई-फाई कनेक्टिविटी
घूमने वाली चेयर
दिव्यांगों के लिए अनुकूल
सुंदर यात्राअनुभव
ट्रेन में ही अच्छा भोजन इत्यादि।
यह ट्रेन निश्चित रूप से भारतीय रेल यात्रा के परिदृश्य को परिवर्तित कर देगी।

Patna Lucknow Vande Bharat
Patna Lucknow Vande Bharat

बात करें यदि आज उद्घाटन को सज्ज नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की तो वो कोई एक नहीं है। जी हां आज एक नहीं 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे हैं। जिनके नाम हैं:-
List of Trains to be Launched on March 2024 – Report
1. Ranchi-Varanasi Vande Bharat Express
2. New Jalpaiguri-Patna Vande Bharat Express
3. New Delhi-Khajuraho Vande Bharat Express
4. Patna-Lucknow Vande Bharat Express
5. Secunderabad-Visakhapatnam Vande Bharat Express
6. Puri-Visakhapatnam Vande Bharat Express
7. Lucknow-Dehradun Vande Bharat Express
8. Ahmedabad-Mumbai Central Vande Bharat Express
9. Kalaburagi (Gulbarga)-KSR Bengaluru Vande Bharat Express
10. Mysuru-MGR Chennai Central Vande Bharat Express

Read Also
वाराणसी को अंतर्राष्ट्रीय सौगात- International Cricket Stadium Varanasi

लंदन अमेरिका व चाइना नहीं, हो रहा है विकसित भारत का उद्घाटन

यही नहीं इन दस नवीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के अतिरिक्त चार एसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी है जिनके गंतव्य को और लंबा किया गया है। जिनमें है:-
These Vande Bharat Train Services To Be Extended:
1. Ahmedabad-Jamnagar Vande Bharat Express train जिसे Dwarka तक बढ़ाया गया है।
2. Ajmer- Delhi Sarai Rohilla Vande Bharat जिसे Chandigarh तक बढ़ाया गया है।
3. Gorakhpur-Lucknow Vande Bharat जिसे Prayagraj तक बढ़ाया गया है।
4. Thiruvananthapuram- Kasargod Vande Bharat जिसे Mangaluru तक बढ़ाया गया है।

परन्तु इनमें से जो सबसे महत्वपूर्ण हमें लगी वो है पटना लखनऊ वंदे भारत और वो इसलिए क्योंकि भारत के सबसे हॉट डेस्टिनेशन प्वाइंट बन चुकी हिंदू धर्म की प्रथम सप्तपुरि अयोध्या को यह पटना लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस नई ट्रेन जोड़ती है।

Patna Lucknow Vande Bharat
Patna Lucknow Vande Bharat

आइए इस ट्रेन के बारे में हम आपको और विस्तार से जानकारी प्रदान करते हैं। बता दें कि दो प्रमुख धार्मिक नगरी काशी से अयोध्या के मध्य में इस नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन होगा। बीते दिनों वंदे भारत ट्रेन का पटना से वाराणसी, अयोध्या धाम वाया लखनऊ तक ट्रायल रन पूरा हुआ। और आज 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखा रहे हैं।

वाराणसी से अयोध्या की यात्रा लगभग 3 घंटे में पूरी होगी। यह पहली ट्रेन है, जो कि सबसे कम समय में काशी से अयोध्या पहुंचाएगी। वहीं, वाराणसी से लखनऊ सवा 5 घंटे में यात्रा पूरी होगी।

Read Also
क्या है दिल्ली वाराणसी बुलेट ट्रेन परियोजना की वर्तमान परिस्थिति? जानें

नव्य स्वर्णिम होगा माता विंध्यवासिनी मंदिर कॉरिडोर का उद्घाटन

Patna Lucknow Vande Bharat Route की बात करें तो यह पटना जंक्शन से बक्सर, डीडीयू, वाराणसी, अयोध्या के रास्ते लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया है। यह ट्रेन अप में 22345 और डाउन में 22346 नंबर से चलेगी।

ट्रेन की समयसारिणी तो तय हो गई है। रेलवे की ओर से जारी समय सारणी के अनुसार पूरी तरह से वातानुकूलित यानी एसी यह ट्रेन बक्सर से गोमतीनगर का यात्रा सात घंटे आठ मिनट में पूरा करेगी।

Patna Lucknow Vande Bharat
Patna Lucknow Vande Bharat

पटना से अयोध्या जाने में इस ट्रेन को केवल 4 घंटे 53 मिनट लगेंगे। वर्तमान में अयोध्या जाने के लिए बक्सर से सबसे तेज ट्रेन पटना-कोटा है, जो 6 घंटे 16 मिनट में पहुंचाती है। फरक्का को यह दूरी तय करने में 8 घंटे लगते हैं। इस प्रकार से अयोध्या जाने में कम से कम अब एक घंटे की बचत यह ट्रेन कराएगी।

वहीं यदि इस पटना लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के किराए की जानकारी दें तो आपको हम बता दें कि बक्सर से अयोध्या और लखनऊ के लिए इस ट्रेन का चेयरकार का किराया क्रमश: 1200 व 1400 और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2000 और 2200 रुपए के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, रेलवे की ओर से ट्रेन का आधिकारिक किराया जारी होना अभी शेष है। वंदे भारत की चेयरकार और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों में क्रमश: एसी टू टियर और एसी प्रथम श्रेणी के किराए के लगभग है।

Read Also
शुरू हुआ अयोध्या श्री राम मंदिर निर्माण कार्य का द्वितीय अध्याय

Exclusive : विश्व में सबसे अद्भुत होगा Ayodhya Shri Ram Mandir

इस वंदे भारत से लखनऊ जाने में औसतन एक घंटे की बचत कराएगी। वर्तमान में बक्सर से लखनऊ के लिए सबसे तेज ट्रेन हिमगिरी एक्सप्रेस है, जो सप्ताह में तीन दिन चलती है और 7 घंटे 23 मिनट में यह दूरी पूरी करती है। दूसरी ट्रेन श्रमजीवी को यह दूरी तय करने में 7 घंटे 31 मिनट का समय लगता है। पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ और अर्चना एक्सप्रेस को यह दूरी तय करने में क्रमश 7 घंटे 51 मिनट और आठ घंटे 10 मिनट लगते हैं।

बता दें कि यह ट्रेन अपने आकर्षक स्वरूप और सुविधाओं की कारण से खूब लोकप्रिय है। आरंभ में वंदे भारत की जो रैक आई थी, उसका रंग सफेद और नीला था। परंतु बक्सर के रास्ते चलने वाली ट्रेन नारंगी और ग्रे रंग में है। इससे कम समय में आरक्षित सीट मिलना सुनिश्चित होगा। दूसरा लाभ उन यात्रियों को होगा, जो रेल में विश्व स्तरीय सुविधाएं चाहते हैं। वंदे भारत वर्तमान में रेलवे की सबसे अधिक प्रीमियम ट्रेन है।

Read Also
बन गया अद्भुत हिन्दू मंदिर मुस्लिम देश में PM Modi द्वारा उद्घाटन

वाराणसी देगी देश को नई दिशा, PM Modi ने सौंपा देश का पहला कचरे से कोयला बनाने का संयंत्र

सुविधाओं के मामले में यह राजधानी एक्सप्रेस को भी पीछे छोड़ चुकी है। हालांकि इसकी अवधारणा शताब्दी एक्सप्रेस से मिलती है, क्योंकि इसमें केवल बैठने के लिए ही सीटें मिलती हैं। हालांकि रेलवे शीघ्र ही स्लीपर क्लास की वंदे भारत लाने की तैयारी में जुटा है। जो लंबी दूरी खासकर रात के यात्राओं के अनुभव को परिवर्तित कर देगी।

सबसे महत्वपूर्ण है अयोध्या दर्शन। जी हां वैसे तो आरा पटना से अयोध्या जाने के लिए कई ट्रेनें हैं, परंतु वंदे भारत ट्रेन सबसे बढ़िया विकल्प होगी। हालांकि, इससे यात्रा करने में आम ट्रेनों के अनुपात में अधिक पैसे खर्च करने होंगे। परंतु सुविधाओं का अनुभव व समय की बचत भी होगी।

Patna Lucknow Saffron Vande Bharat
Patna Junction

पटना लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से आवागमन करने पर अयोध्या में 5 घंटे ठहरने का अवसर मिलेगा। क्यों कि अप में यह ट्रेन दोपहर में 12:20 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी और डाउन में यह ट्रेन अयोध्या से संध्या में 5:20 मिनट पर प्रस्थान करेगी। इस समयावधि में रामलला के दर्शन कर श्रद्धालु वापस भी लौट सकते हैं।

वैसे आपको यह नवीन मार्ग पर संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कैसी लगी हमें अवश्य बताएं तथा आप‌ इस ट्रेन से अयोध्या रामलला के दर्शन को कब जा रहे हैं यह भी कमेंट बॉक्स मे लिखकर हमें अवश्य बताएं।

मित्रों हम आशा करते हैं कि आपको पटना लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की जानकारी आपको पसंद आई हो तो कमेंट बाॅक्स में जय श्री राम अवश्य लिखें एवं यदि कोई सुझाव हो वह भी बताएं।

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें:-

Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *