बदल जायेगा इतिहास – Kanpur Central Railway Station Redevelopment
Getting your Trinity Audio player ready...
|
Kanpur Central Railway Station Redevelopment: किसी भी देश को विकसित होने के लिए वहां की आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। और इसकी महत्ता को समझते हुए देश की वर्तमान सरकार भारत के विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का अभूतपूर्व विकास कर रही है। फिर चाहे वो रेल व रोड नेटवर्क हो अथवा विकास की दौड़ में गति बनाने के लिए बुलेट ट्रेन मेट्रो व एक्सप्रेसवे आदि का निर्माण, या फिर एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण। इस समय संपूर्ण भारत में हर ओर कोई ना कोई विकास कार्य संचालित है जिसका अनुभव आप स्वयं भी अपने क्षेत्र में रहकर कर रहे होंगे।

इसी क्रम में आज हम आपको उत्तर भारत के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन के विश्वस्तरीय बनाने वाली परियोजना की विस्तृत जानकारी देने जा रहे हैं। परियोजना की जानकारी देने हेतु बता दें कि रेलवे बोर्ड ने कानपुर रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तरह स्मार्ट बनाने के लिए बीते 6 अगस्त 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के 508 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कानपुर रेलवे स्टेशन को भी पुनर्विकसित करने के लिए वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर परियोजना का शिलान्यास किया था।
रेलवे स्टेशनों को बेहतर लुक देने की प्रक्रिया पूरे देश में हो रही है। खासकर बड़े स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसी क्रम में यूपी के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन का नाम भी जुड़ा है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन का नजारा मुंबई एयरपोर्ट की तरह दिखेगा। घंटाघर चौराहे से सीधे पोर्टिको तक पहुंचने के लिए रिजर्व कॉरिडोर होगा। सिटी और कैंट साइड स्टेशन का लुक भी परिवर्तित होगा।
Read Also
यूपी में नया आविष्कार – Kanpur Lucknow Expressway
यूपी में नया आविष्कार – Kanpur Lucknow Expressway
पहले हम आपको कानपुर सेंट्रल स्टेशन की थ्रीडी मॉडल को दर्शाते हैं, जिसकी खूबसूरती देखकर लोग स्तब्ध हैं। कानपुर सेंट्रल स्टेशन किसी एयरपोर्ट जैसा लगेगा। एयरपोर्ट में पैसेंजर के लिए शॉपिंग की सुविधा होती है। स्टेशन पर एक कॉमर्शियल सेंट्रल डेवलप होगा। जो मेन बिल्डिंग है सिटी साइड की ओर बनकर तैयार हो रहा है। उसके दोनो साइड में कॉमर्शियल टॉवर है। उसके ऊपर भी कॉमर्शियल स्पेस होगा।
यात्रियों के साथ ही बाहर के लोग भी उस मॉल में जा सकते हैं। एसटीपी लगाए जाएंगे, गंदगी होते ही उसका निस्तारण हो जाएगा। रेलवे के दोनो साइड एक हो जाएंगे, किसी तरह का बटवारा नहीं होगा। मेट्रो के साथ भी जुड़ जाएंगे। यात्री स्टेशन पर उतरेंगे, और वहीं से उन्हे मेट्रो की सुविधा मिल जाएगी। यह नगर के लिए बड़ी उपलब्धी होगी। प्लेटफार्म की संख्या 10 के स्थान पर 13 हो जाएगी, जबकि अंदर आने व निकलने के अलग अलग रास्ते होंगे। हर प्लेटफार्म पर स्वचलित सीढियों के साथ लिफ्ट भी होगी।

विशेषताओं की अधिक जानकारी देने हेतु बता दें कि यहां पर:-
– सिटी साइड थ्री स्टार होटल कम मॉल
– 500 वाहनों की रिजर्व पार्किंग
– एक परिसर में जनरल कम रिजर्वेशन सेंटर
– 200 यात्रियों की क्षमता वाला यात्रिघर
– घंटाघर से पोर्टिको तक रिजर्व कॉरिडोर
– पोर्टिको से सीधे हैरिसगंज पुल को आउट लेन
– आटोमैटिक टिकट वेडिंग मशीनें हर प्लेटफार्म पर
– बुजुर्गों के लिए बैटरीचालित मोट्रर ट्राली
– प्रवेश गेट पर ट्रेन शेड्यूल डिस्प्ले बोर्ड आदि।
Read Also
हो रहा है जीवनरेखा का निर्माण, जुड़ेगा एअरपोर्ट से भी – Kanpur Ring Road
कानपूर के भविष्य का निर्माण, Kanpur Metro Inauguration & Extension
कानपुर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना की वर्तमान परिस्थिति आपको हम दर्शाते हुए बता दें कि कानपुर सेंट्रल स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने का दायित्व एचजी इन्फ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी को मिला है। पुनर्विकास योजना के अंतर्गत स्टेशन के कायाकल्प और सुविधाओं के लिए कंपनी यह कार्य कर रही है। सेंट्रल के कायाकल्प के लिए प्रयागराज मंडल मुख्यालय से 655 करोड़ रुपए का काम कंपनी को दिया गया है। सेंट्रल स्टेशन के कायाकल्प का काम कंपनी को तीन वर्ष में पूरा करना होगा। स्टेशन के सिटी साइड प्रस्तावित की गई है। बहुखंडीय इमारत में एक ही छत के नीचे जनरल कम रिजर्वेशन टिकट की सुविधा होगी।
पुनर्विकास योजना के अंतर्गत कानपुर सेंट्रल के सिटी साइड में वाहनों को खड़ा करने के लिए भूमिगत पार्किंग बनाई जाएगी। इसकी क्षमता एक समय में 500 वाहनों को खड़े करने की होगी। इसके ऊपर थ्री स्टार होटल होगा। इसी बहुउद्देश्यीय इमारत में शॉपिंग मॉल होगा। घंटाघर से आने वाले वाहन सीधे पोर्टिको में जाकर सवारियों को उतारेंगे और आगे चलकर हैरिसगंज पुल के सामने के गेट से बाहर निकलेंगे। इसमें एक ही बिल्डिंग में आरक्षण केंद्र, जनरल टिकटघर सिटी साइड में बनेंगे।

निर्माण कार्य की अधिक जानकारी देने हेतु बता दें कि सेंट्रल स्टेशन पर पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से संचालित है। जिसकी वर्तमान परिस्थिति आपके समक्ष प्रस्तुत है।
बताते चलें कि अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत कानपुर सेंट्रल स्टेशन का विस्तार लगभग 650 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि रेल मंत्रालय ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन समेत उत्तर मध्य जोन में 10 स्टेशनों को चयनित किया है जिन्हें विश्वस्तरीय बनाने का काम तेजी से चल रहा है। सूत्र बताते हैं कि 650 करोड़ में कानपुर सेट्रल पर लगभग 100 करोड़ से अधिक कार्य पूरा हो चुका है।
Read Also
वाराणसी बुलेट ट्रेन पर आई बड़ी खुशखबरी – Varanasi Howrah Bullet Train Update
अब 25 मिनट में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन – Amarnath Ropeway को मिली स्वीकृति
इसके अतिरिक्त आपको हम बता दें कि महाकुंभ के समयावधि में नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ से सबक लेकर रेलवे सेंट्रल स्टेशन के बाहर भीड़ संभालने के लिए प्रत्येक प्लेटफार्म पर कानकोर्स बनाएगा।
आपको हम भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी देने हेतु बता दें कि यहां पर
•कन्फर्म टिकट वाले यात्री ही सीधे प्लेटफार्म में जा सकेंगे।
•बिना टिकट या प्रतीक्षा सूची टिकट वाले यात्री कानकोर्स या प्रतीक्षालय में रुकेंगे।
•सेंट्रल स्टेशन के सभी अनाधिकृत तरीके के प्रवेशद्वार बंद कर दिए जाएंगे।
•12 मीटर (40 फीट) व छह मीटर (20 फीट) चौड़ाई वाले पैदल पुल बनेंगे।
•चौड़े रैंप होंगे, जो महाकुंभ या किसी अन्य समय भीड़ प्रबंधन में काम आएंगे।
•स्टेशन के निदेशक को वित्तीय अधिकार मिलेंगे, जिससे सुधार के काम तत्काल हो सकेंगे।
•स्टेशन की क्षमता व ट्रेनों की उपलब्धता के आधार पर टिकट बिक्री का अधिकार मिलेगा।
•1.50 से दो लाख तक यात्री इनसे यातायात करते हैं।
•10 प्लेटफार्म हैं वर्तमान में सेंट्रल स्टेशन पर।
•12 होंगे प्लेटफार्म पुनर्विकास के बाद, दो नए बनाए जाएंगे।
•82 ट्रेनें पनकी, गोविंदपुरी व अनवरगंज में सेंट्रल से शिफ्ट होंगी, कम होगा लोड।

बता दें कि कानपुर सेंट्रल स्टेशन 20 लाख रुपये की लागत से ब्रिटिश काल में बना था। इसको बनाने का काम मार्च-1928 में आरंभ हुआ था और मार्च-1930 में बनकर चालू हो गया था। परंतु यह भवन अब इतिहास बन जाएगा। इसे बुलडोजर से एकदम ढहाने के बजाय थोड़ी-थोड़ी जगह से ईंटें हटाने की तकनीक से तोड़ा जाएगा। इससे सिटी साइड पर यात्रियों का यातायात भी नहीं रुकेगी।
यह भी बता दें कि नई दिल्ली से हावड़ा के रूट पर पड़ने वाला कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन देश का तीसरा सबसे व्यस्त स्टेशन है। यहां पर 10 प्लेटफार्म हैं, जिनसे लगभग 350 ट्रेनें प्रतिदिन गुजरती हैं। 1930 में कानपुर सेंट्रल स्टेशन का आरंभ हुआ। और वर्तमान में यहां से प्रतिदिन लगभग 3 लाख यात्री यात्रा करते हैं।

परंतु इतिहास के भरोसे ऐसे भविष्य का निर्माण नहीं किया जा सकता जो नए इतिहास का सृजन करे। इसी उद्देश्य से भविष्य की आवश्यकता व वर्तमान गति के साथ कदमताल करने हेतु कानपुर रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित करने की योजना पर कार्य संचालित है। आपकी इसपर क्या विचार हैं वह हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर अवश्य बताएं।
मित्रों हम आशा करते हैं कि आपको कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना की जानकारी पसंद आई होगी, तो कमेंट बाॅक्स में अपने गांव अथवा जिले का नाम अवश्य लिखें एवं यदि कोई सुझाव हो वह भी बताएं।
अधिक जानकारी के लिए विडियो देखें :