हिन्दू स्टडी – वाराणसी में अब होगी रामायण और महाभारत की भी पढ़ाई

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में  एमए हिन्दू अध्ययन (हिन्दू स्टडी) वर्तमान सत्र से शुरू होगा। पाठ्यक्रम भी तैयार कर लिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में अब संस्कृत विश्वविद्यालय में रामायण, महाभारत की भी पढ़ाई होगी।

कुलपति प्रो हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, लालबहादुर शास्त्री केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (नई दिल्ली) के पाठ्यक्रमों का समीक्षा करके एमए हिन्दू अध्ययन का पाठ्यक्रम तैयार कराया गया है। यह पाठ्यक्रम हिन्दू धर्म के वैशिष्ट्य एवं परम्परा पर आधारित है। 

इसमें मुख्य रूप से तत्व एवं प्रमाण विमर्श, वाद परम्परा एवं शास्त्रों के अर्थ निर्धारण की पद्धति, भारतीय दर्शन (शास्त्रार्थ), वेदो,पुराणों एवं दर्शन के सार तत्व, पाश्चात्य ज्ञान मीमांसा, रामायण, महाभारत, स्थापत्य, लोकवार्ता, हिन्दू कला, नाट्य एवं भाषा विज्ञान, सैन्य विज्ञान साहित अन्य पाठ्य सामग्री शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालय में शीघ्र ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *