प्रयागराज का बम्बइया पुल – Prayagraj 6 Lane Ganga Bridge
Getting your Trinity Audio player ready...
|
Prayagraj 6 Lane Ganga Bridge: किसी भी देश को विकसित होने के लिए वहां की आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। और इसकी महत्ता को समझते हुए देश की वर्तमान सरकार भारत के विभिन्न आधारभूत संरचना का अभूतपूर्व विकास कर रही है। इस समय संपूर्ण भारत में हर ओर कोई ना कोई विकास कार्य संचालित है जिसका अनुभव आप स्वयं भी अपने क्षेत्र में रहकर कर रहे होंगे। इसी क्रम में आज हम आपको भारत के एक और विकास कार्य की जानकारी देने जा रहे हैं जो उत्तर प्रदेश व प्रयागराज को और बल देगा।

प्रयागराज 6 लेन रोड व गंगा पुल परियोजना की आरंभिक जानकारी देने हेतु बता दें कि प्रयागराज के मलाका में 26 नवंबर 2020 से 10 किमी लंबा, देश का दूसरा सबसे बड़ा 6 लेन ब्रिज बनाने का कार्य आरंभ हुआ। इसमें लगभग 4 किमी का पुल गंगा नदी पर बनना था। शेष 6 किलोमीटर में भूमि पर सड़क जो स्टैनली रोड पर स्थित कलश चौराहे से जुड़ता है।
बता दें कि 26 नवंबर 2020 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका शिलान्यास किया। 9.9 किमी लंबे पुल के लिए 1948 करोड़ रुपए का बजट रखा। इस पुल को बनाने के लिए एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दायित्व दी गई। जो इसपर निर्माण कार्य कर रही है।
Read Also
अयोध्या की नई पहचान बनेगा Dashrath Path Ayodhya Fourlane Road
वैष्णो देवी का नया मार्ग – Delhi Amritsar Katra Expressway
बता दें कि गंगा जी पर बन रहे इस पुल को केबल और बॉक्स के माध्यम से, जर्मन टेक्नोलॉजी से बनाया जा रहा है। लगभग 3840 मीटर का भाग गंगा नदी और कछार एरिया पर बन रहा है। इसके लिए 67 पिलर तैयार किए गए। पुल के ऊपर ही रेस्टोरेंट बनाने की भी प्लानिंग है। ऐसा प्रपोजल था कि फरवरी 2024 तक पुल निर्माण पूरा हो जाएगा। परंतु, ऐसा नहीं हुआ। फिर इसकी डेट- जून 2024, जुलाई 2024, अगस्त 2024 दी गई। और अभी सितंबर 2025 बीत चुका है और कंपनी निरंतर कार्यरत ही है।
अधिक जानकारी हेतु बता दें कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय प्रयागराज में गंगा पर उत्तर प्रदेश (यूपी) का पहला छह लेन का एक्सट्राडोज्ड पुल बनवा रहा है। जो कि एक्सट्राडोज्ड पुल में ऐसी संरचना का प्रयोग किया जाता है जिसमें बॉक्स गर्डर ब्रिज और केबल-स्टेड ब्रिज दोनों के मुख्य तत्व सम्मिलित होते हैं।

3.84 किलोमीटर के भाग में 67 खंभे बने है। इसके अतिरिक्त, इस 3.84 किलोमीटर में से 860 मीटर का विस्तार एक्सट्राडोज्ड ब्रिज होगा और शेष भाग प्रीकास्ट सेगमेंटल ब्रिज होगा, जिसका विस्तार 50 मीटर होगा। इस 860 मीटर में से 200 मीटर के तीन विस्तार होंगे, जबकि 130 मीटर के दो विस्तार पुल के दोनों ओर बैलेंसिंग स्पैन होंगे। इसके अतिरिक्त, खिंचाव के दोनों ओर 50 मीटर के दो विस्तार भी होंगे।
यह पुल प्रतापगढ़ रोड (मलक हरहर तिराहे से लगभग 500 मीटर) से आरंभ होगा, वर्तमान में वाई-जंक्शन (लखनऊ की ओर जाने वाला) को पार करने के लिए ऊंचाई प्राप्त करेगा और फिर स्टेनली रोड पर समाप्त होने से पहले बेली गांव से गुजरते हुए कछार क्षेत्र से गंगा को पार करेगा। लखनऊ की ओर जाने के इच्छुक यात्रियों के लिए एक स्लिप रोड होगी, जिसका उपयोग करके वे लखनऊ की ओर मुड़ सकते हैं, जबकि प्रतापगढ़ या फैजाबाद की ओर जाने वाले लोग पुल पर ही रहेंगे और मौजूदा प्रयागराज-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर उतरेंगे।
Read Also
राजनीती की भेट चढ़ा विकास Mughalsarai Padao Six Lane Road Varanasi Development Project
अब बदलेगी देश की धड़कन – New Delhi Railway Station Redevelopment
महत्वपूर्ण है कि प्रयागराज में बन रहा सबसे बड़ा गंगा पुल जो की सिक्स लेन का होगा और पूरी परियोजना 10 किलोमीटर लंबा है। उत्तर दिशा से नगर में प्रवेश हेतु एकमात्र 51 वर्ष पुराने चंद्रशेखर आजाद सेतु सड़क मार्ग पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाएगा यह ब्रिज मलका हरिहर से आरंभ होकर स्टेनली रोड पर एक बड़े से चौराहे के पास से गुजरते हुए मंफोर्डगंज में दूरदर्शन कार्यालय तक होगा स्टेनली रोड पर एक गोल चौराहा होगा यह बिल्कुल नया गोल चौराहा होगा।

परियोजना लागत की अधिक जानकारी हेतु बता दें कि पुल के निर्माण के लिए 1448 करोड़ और भूमि अधिग्रहण के लिए 450 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। तथा अन्य कार्यों में खर्च के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये का धन आवंटित किया गया है। यह नया सिक्स लेन पुल राष्ट्रीय राजमार्ग-27 और राष्ट्रीय राजमार्ग-76 के माध्यम से नैनी पुल से होकर मध्य प्रदेश, बुंदेलखंड, विंध्य क्षेत्र से आने वाले और लखनऊ व फैजाबाद जाने वाले यातायात के लिए सुविधाजनक होगा।

यही नहीं फाफामऊ में मलाक हरहर तिराहा, जहां से गंगा सेतु का आरंभ है, वहां लगभग 840 मीटर लंबाई का एक फ्लाई ओवर भी बना है। इस फ्लाई ओवर के माध्यम से फैजाबाद और प्रतापगढ़ की ओर से आने वाले वाहन सीधे गंगा सेतु पर पहुंच जाएंगे। इससे फाफामऊ बाजार और चंद्रशेखर आजाद सेतु पर लगने वाले जाम से बचाया गया है।
परियोजना की वर्तमान परिस्थिति की जानकारी देने हेतु बता दें कि बाढ़ में गंगा का जलस्तर बढ़ने से सिक्स लेन पुल का काम अब प्रभावित नहीं हो इसलिए गंगा की बीच धारा में फ्लोटिंग बैराज का प्रबंध किया गया। फ्लोटिंग बैराज के ऊपर 600 टन तक निर्माण सामग्री रखकर नदी की धारा में आसानी से काम करने में सक्षम है। बता दें कि पिछले तीन वर्ष से पुल का निर्माण किया जा रहा है। बारिश के दिनों में लगभग चार माह तक काम ठप हो जाता है।
Read Also
उद्घाटन से पहले देखें Patna Metro Project की Super Exclusive Ground Report
लोहे सी बनेगी मंदिर की दीवार Ram Mandir Nirman Latest Update
गंगा में सिक्स लेन पुल का निर्माण सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय विभाग की ओर से कराया जा रहा है। एसपी सिंगल कंपनी की ओर से पुल का निर्माण किया जा रहा है। पुल का निर्माण फरवरी 2021 में शुरू हुआ था और महाकुंभ 2025 से पहले फरवरी 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य था। हालांकि निर्माण में बाधा के चलते एसपी सिंगल कंपनी ने मोहलत मांगी और समय सीमा फरवरी 2025 तक बढ़ाई गई। अब एक बार फिर समय सीमा जुलाई 2026 कर दी गई है।
बता दें कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद लगभग तीन माह के लिए कार्य प्रभावित हो जाता है। पुल के निर्माण में लगभग 500 श्रमिक कार्य कर रहे हैं। और इस समय गंगा की मध्य धारा में बने पिलर पर सेगमेंट रखने का कार्य किया जा रहा है। तथा सिक्स लेन पुल का 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के प्रोजेक्ट निदेशक के अनुसार पुल के लिए 67 पिलर लगाया गया है। 288 सेगमेंट लगाए जाने हैं। अब तक 210 सेगमेंट लगाया जा चुका है। यह आधुनिक केबल-आधारित पुल बनेगा। केबल लगाने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।
महत्वपूर्ण है कि संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ के बाद भी विकास की वो परिभाषा लिखी जा रही है जो संभवतः आज से पहले कभी नहीं थी। ऐसे ही विकास को और गति मिलने की अपेक्षा है जो कि कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा देने के साथ ही नगर का मान भी बढ़ाएगा।

मित्रों यदि आपको दी हुई प्रयागराज 6 लेन रोड व पुल निर्माण की विशेष जानकारी पसंद आई हो तो आपने गाँव नगर अथवा जिले का नाम कमेंट बाॅक्स में अवश्य लिखें एवं यदि कोई सुझाव हो वह भी बताएं।
अधिक जानकारी के लिए विडियो देखें:-