मुंबई से दुबई अब ट्रेन से – Mumbai Dubai UnderSea Train Project
Getting your Trinity Audio player ready...
|
Mumbai Dubai UnderSea Train Project : आपने भारत से दुबई की हवाई यात्रा का अनुभव लिया होगा, परंतु क्या आपने दुबई की यात्रा समुद्र के नीचे ट्रेन से करने की कभी कल्पना की है? आपको ये सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, परंतु ये सच होने जा रहा है।

ऐसे तो दुबई अपने प्राकृतिक संसाधन तेल तथा गगनचुंबी इमारत एवं विश्व के सबसे बड़े शॉपिंग मार्केट आदि के लिए भी जाना जाता है। तथा दुबई अपनी इन्हीं चमक धमक से विश्व के सभी देशों के लोगों को अपनी देश में बुलाने को आकर्षित भी करता रहता है। वहीं भारत की बात करें तो भारत इस समय विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश तो है ही साथी जीडीपी व विकास दर में भी इस समय भारत विश्व में सबसे तीव्र गति से विकास करने वाला देश है। तथा भारत अपने आधारभूत संरचनाओं को विकसित बहुत ही तेजी से कर रहा है जिसमें की एक्सप्रेसवे और बुलेट ट्रेन आदि प्रमुख परियोजनाएं भी सम्मिलित है।
बता दें कि भारत और दुबई के बीच प्रस्तावित अंडरवॉटर ट्रेन की यात्रा सचमुच रोमांचक होने वाला है। इस ट्रेन की स्पीड 600 किमी/घंटे से 1000 किमी/घंटे तक हो सकती है। और यह मुंबई से दुबई तक की यात्रा मात्र दो घंटे में तय कर सकेगी। यह प्रोजेक्ट काफी चर्चा में है, और इसे लेकर बड़े निवेश और तकनीकी चुनौतियां सामने आ रही हैं।
Read Also
काशी का नया बवाल, अब यहाँ से बनेगी नयी एक्सप्रेसवे – Varanasi Ranchi Kolkata Expressway
अब आपकी यात्रा होगी और सुगम – Mughalsarai Padav Six Lane
अधिक जानकारी हेतु बता दें कि इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत और दुबई के बीच एक शानदार ट्रेन नेटवर्क स्थापित किया जाएगा, जो लगभग 1200 मील (लगभग 2000 किलोमीटर) की दूरी को समुद्र के नीचे कवर करेगा। इस अंडरवॉटर ट्रेन की सहायता से यात्री समुद्र के नीचे से होते हुए अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे।
आपको हम बता दें कि इस ट्रेन में सबसे महत्वपूर्ण है इसकी गति। इसकी स्पीड 600 किमी/घंटे से लेकर 1000 किमी/घंटे तक हो सकती है, जो इसे हवाई यात्रा से भी तेज बना देती है। मुंबई से दुबई की यात्रा जो आमतौर पर लगभग 3-4 घंटे का होता है, अब मात्र दो घंटे में पूरा किया जा सकेगा। यही नहीं, इस ट्रेन के माध्यम से सामान, जैसे कि कच्चा तेल और अन्य वस्तुएं भी तेज़ी से ट्रांसपोर्ट की जा सकेंगी, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार को भी मजबूती मिलेगी।
Read Also
अब 25 मिनट में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन – Amarnath Ropeway को मिली स्वीकृति
अब काशी सीधा जुड़ेगी 4 – 4 जिलों से – Varanasi Ring Road Phase 3
इस प्रोजेक्ट का एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि यह भारत और दुबई के बीच संबंधों को इससे और मजबूत मिलेगी। दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, यात्री और माल परिवहन के लिए एक सुविधाजनक और तेज़ विकल्प तो मिलेगा ही।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह भी है कि इस परियोजना का प्रस्ताव यूएई के नेशनल एडवाइजर ब्यूरो लिमिटेड द्वारा दिया गया है। इसका उद्देश्य परिवहन के आधारभूत संरचनाओं को नया आकार देना और हवाई यात्रा के लिए एक प्रतिस्पर्धी विकल्प प्रदान करना है। जिसका दूसरा पहलू यह भी है कि चूंकि यह परियोजना भारत नहीं अपितु दुबई की ओर से है तो इसका सीधा अर्थ यह हुआ कि पैसे की आवश्यकता भी दुबई को ही होगी इस परियोजना में और परियोजना को पूरा करने के जो कड़े नियम वी शर्त हैं वह भी दुबई की ही लागू होगी अर्थात भारतीय परियोजनाओं के तरह इसमें देरी और हिला हवाली होने की संभावना भी नहीं रहती है। तो इस प्रकार से यदि यह परियोजना एक बार स्वीकृत हो जाती है और निर्माण कार्य आरंभ हो जाता है तो यह कहा जा सकता है की 2030 तक यदि परियोजना अपेक्षित है तो यह पूर्ण भी हो जाएगी।

वहीं इस अंडरसी ट्रेन परियोजना में निवेश और तकनीकी चुनौतियां की जानकारी देने हेतु बता दें कि, हालांकि यह प्रोजेक्ट अत्यंत रोमांचक है, परंतु इसमें काफी निवेश की आवश्यकता होगी। अनुमान के अनुसार, इसे पूरा करने के लिए अरबों डॉलर की आवश्यकता होगी। इस प्रोजेक्ट को तकनीकी और इंजीनियरिंग की कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि सब कुछ सही रहा, तो इस प्रोजेक्ट को 2030 तक पूरा किया जा सकता है।
आप इसमें कब तक यात्रा कर सकेंगे यदि आप यह जानना चाहते हैं तो आपको हम बता दें कि यह प्रोजेक्ट अभी भी चर्चा में है और इसकी स्वीकृति की प्रतीक्षा किया जा रहा है, परंतु आशा यह जताई जा रही है कि यह यात्रा अगले कुछ वर्षों में आरंभ हो सकता है। यदि यह योजना सफल होती है, तो यह यात्रियों के लिए एक नया और रोमांचक अनुभव होगा, जो उनके सफर को और भी खास बना देगा।
Read Also
भारत आ रहा है बुलेट ट्रेन का बाप Hyperloop Train in India
अब 25 मिनट में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन – Amarnath Ropeway को मिली स्वीकृति
आपको हम यह भी बता दें कि वर्ष 2023 में अब तक संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय प्रवासियों की संख्या 2.80 मिलियन है। वहीं वर्ष 2023 में अब तक पाकिस्तानियों की संख्या 1.29 मिलियन है। अर्थात पाकिस्तानियों के मुकाबले भारतीयों की संख्या अधिक है।
यही नहीं वर्ष 2000 में यूएई की जनसंख्या केवल 3.13 मिलियन थी, जोकि वर्ष 2010 में दो गुनी से अधिक 8.54 मिलियन हो गई। वहीं दस वर्ष के पश्चात 2020 में यहां की जनसंख्या 9.89 मिलियन हो गई और फिर 2023 में यह आंकड़ा 10.17 मिलियन तक पहुंच गया है। अर्थात एक करोड़ की जनसंख्या में से 30 लाख लोग भारतीय ही हैं। तो भारत तक कि इस अंडरसी ट्रेन प्रोजेक्ट का लाभ भी भारतीयों को ही अधिक होगा।
मित्रों हम आशा करते हैं कि आपको मुंबई दुबई अंडरसी ट्रेन परियोजना की जानकारी पसंद आई होगी, तो कमेंट बाॅक्स में गांव अथवा जिले का नाम अवश्य लिखें एवं यदि कोई सुझाव हो वह भी बताएं।
अधिक जानकारी के लिए विडियो देखें :