अयोध्या राम मंदिर हेतु स्टेशन मार्ग निर्माण | Ayodhya Station Road Widening & Development Project

Getting your Trinity Audio player ready...

Ayodhya Road Development : 500 वर्षों के संघर्ष का परिणाम स्वरूप अयोध्या में रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। जिसके पश्चात समस्त विश्व के श्रद्धालुओं का आगमन अयोध्या में भारी संख्या में हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए अयोध्या आगमन के मार्ग तथा श्रद्धालुओं के दर्शन को सुगम बनाने के लिए मंदिर तक के पहुँच मार्ग को सुदृढ किया जा रहा है।

Ayodhya Road Development
Ayodhya Road Development

आगे बढ़ने से पहले हम आपको मानचित्र की सहायता से इन परियोजनाओं की जानकारी देते हैं। बता दें कि रामलला के दर्शन को आने वाले भक्तों की सुविधाओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राममंदिर से जुड़ी सभी पहुंच मार्गों को विकसित किया जा रहा है। जिनमें है राम पथ, जन्मभूमि पथ, धर्म पथ तथा भक्ति पथ। के पश्चात अब अयोध्या धाम जंक्शन से लेकर राम पथ को जोड़ने वाले मार्ग का विकास भी सम्मिलित है। और आज हम इसी परियोजना की बात करेंगे जो एक विशेष प्रोजेक्ट की, तथा जो अयोध्या के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

अयोध्या, जो भगवान श्रीराम की नगरी के नाम से विश्व प्रसिद्ध है, अब यह नगर प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों का स्वागत करता है। हाल ही में अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया गया है। परंतु स्टेशन से मंदिर परिसर और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ने वाली सड़कों की स्थिति लंबे समय से चुनौती बनी हुई थी। जिसके निवारण पर कार्य संचालित है।

Read Also
बदल जायेगा दर्शन अनुभव – Vaishno Devi Bhawan Ropeway Project

बन रहा है वाराणसी का पूर्वी द्वार – Mughalsarai Padav Six Lane Road Connecting Varanasi

अयोध्या धाम जंक्शन से राम पथ मार्ग निर्माण परियोजना की जानकारी हेतु बता दें कि यह मार्ग सबसे निकटतम मार्ग है यदि आप रेलवे के माध्यम से अयोध्या आते हैं तो यह अनुकूल है। जो कि लगभग 400 मीटर है तथा स्टेशन से राम जन्मभूमि मंदिर की कुल दूरी लगभग 1200 मीटर है। जिस कारण से इस मार्ग पर श्रद्धालुओं की संख्या दर्शन के लिए आगमन को निरंतर बनी रहती है।

अयोध्या धाम जंक्शन से राम पथ मार्ग निर्माण परियोजना की अधिक जानकारी हेतु बता दें कि यह मार्ग कुल 400 मीटर का है सड़क मध्य से इसकी चौड़ाई अब 10.5 मीटर दोनों ओर हो रही है। अर्थात यह मार्ग कुल 21  मीटर की होने वाली है। जिसके लिए यहां पर निर्माण कार्य संचालित है। परंतु हमारी दृष्टि में यह निर्माण कार्य की गति काफी धीमी है और बीते एक वर्ष से अतिक्रमण अधिग्रहण व डक्ट आदि का कार्य ही संचालित देखने को मिल रहा है।

Ayodhya Road Development
Ayodhya Road Development

परंतु इससे जुड़ी एक अच्छी सूचना यह है कि स्टेशन की सहायक मार्ग जो कि टेढ़ी बाजार अर्थात महर्षि वशिष्ठ चौक को जोड़ती है उसका निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जो अयोध्या को एक उपलब्धि ही है और जिसके कारण से कैंट की ओर से आने वाले यात्रियों को सुविधा हो रही है।

बता दें कि अयोध्या धाम जंक्शन से राम पथ मार्ग निर्माण परियोजना के अंतर्गत सड़क के दोनों ओर मार्ग के किनारों पर डक्ट का निर्माण भी है रहा है जिससे नाली और केबल आदि का स्रोत बन जाएगा। तथा भविष्य में केबल और नाली आदि के कारण से सड़क की खुदाई अथवा हानि नहीं होगी।

Ayodhya Road Development
Ayodhya Road Development

इस कनेक्टिंग रोड चौड़ीकरण प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य है –  
1. श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यात्रा को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाना।  
2. अयोध्या में ट्रैफिक की समस्या को दूर करना।  
3. रेलवे स्टेशन से मंदिर परिसर तक का यात्रा तीव्र और सरल बनाना।  

वर्तमान में इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम हो रहा है। सड़क किनारे की अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और नई सड़क बनाने के लिए भूमि समतल की जा रही है। इस प्रोजेक्ट को 2025 में पूरा हो पाना संभव है।  

Read Also
PM Modi की वाराणसी अब असमान से देखें Live – Varanasi Ropeway Project

CM Yogi की बड़ी चाल – Ganga Expressway Update

महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही अयोध्या एयरपोर्ट और अयोध्या रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया था। इसके अतिरिक्त राम मंदिर जाने वाले जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, व धर्म पथ मार्गों का लोकार्पण भी किया था।

योगी सरकार की मंशा है कि देश और विश्व के श्रद्धालु जब अयोध्या अपने आराध्य के दर्शन को आएं तो उन्हें भव्य सुंदर अयोध्या में आने अनुभूति हो। इसके लिए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन समेत अनेक कनेक्टिविटी का विस्तार हो रहा है। जिनकी नवीन जानकारी हमारे चैनल पर उपलब्ध है।

Ayodhya Station Road Development
Ayodhya Road Development

मित्रों यदि दी हुई अयोध्या रेलवे स्टेशन कनेक्टिंग मार्ग निर्माण की जानकारी आपको पसंद आई हो तो कमेंट बाॅक्स में अपने गांव अथवा जिले का नाम अवश्य लिखें एवं यदि कोई सुझाव हो वह भी बताएं।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखें:-

Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *